सोमवती अमावस्या इन 4 राशिवालों के लिए शुभ, करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का मौका

सोमवती अमावस्या इन 4 राशिवालों के लिए शुभ, करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का मौका

Last Updated:

Somvati Amavasya 2026 lucky zodiac signs: 15 जून की सोमवती अमावस्या 4 राशिवालों के लिए शुभ फलदायी है. इन लोगों को करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का मौका मिलेगा. इस दिन ये लोग नए प्रोजेक्टस, नई डील या नए जॉब के प्रस्ताव पा सकते हैं.

Zoom

सोमवती अमावस्या 2026 की 4 लकी राशियां कौन सी हैं?

Somvati Amavasya 2026 Horoscope: इस साल की पहली सोमवती अमावस्या 15 जून को है. जो अमावस्या सोमवार के दिन होती है, उसे सोमवती अमावस्या कहते हैं. इस दिन भगवान शिव की पूजा, स्नान, दान आदि करते हैं. इस बार की सोमवती अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं. ये दोनों योग 05:23 ए एम से 07:08 पी एम तक है. यह अधिकमास की अमावस्या है. यह सोमवती अमावस्या 4 रा​शिवालों के लिए शुभ है. यह दिन करियर के लिए अच्छा है. जॉब करने वालों को नए जॉब प्रस्ताव मिल सकते हैं, वहीं बिजनेस वालों को नई डील या प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद है. धन लाभ से वित्तीय स्थिति मजबूत होगी.

मिथुन: सोमवती अमावस्या का दिन मिथुन वालों के लिए नए अवसर और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ रहा है. इस दिन आपकी वाणी का प्रभाव रहेगा, इससे लोग प्रभावित होंगे और आपके कार्य बनेंगे. यदि आप कोई नया काम या जरूरी डील करना चाहते हैं तो यह दिन शुभ फलदायी है. नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी का मौका या प्रस्ताव मिल सकता है, जो उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. इस मौके को हाथ से न जाने दें. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. सुख और शांति बनी रहेगी.

कर्क: सोमवती अमावस्या कर्क राशिवालों के लिए भी शुभ रहेगी. इस दिन आप करियर पर फोकस करेंगे. जॉब या इंटरव्यू के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे. पुराने सहकर्मियों से आपको मदद मिल सकती है. अपना ध्यान भटकने से रोकें, करियर पर फोकस रहें, मेहनत से काम करें और बेकार की बातों से दूर रहें. आपको सफलता प्राप्त होगी. पार्टनरशिप के काम में उन्नति होगी. समय अनुकूल है. अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करेंगे. धन लाभ का मौका मिलेगा.

धनु: सोमवती अमावस्या का दिन धनु राशिवालों को नए कार्यों के लिए प्रेरित कर सकता है. करियर के लिए यह दिन बहुत अच्छा साबित हो सकता है. नई डील या जॉब का प्रस्ताव किसी बड़ी कंपनी से आ सकता है. इस समय में वेतन वृद्धि का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. आप लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस दिन आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे. रिश्ते मजबूत और मधुर होंगे.

मकर: सोमवती अमावस्या मकर वालों की किस्मत को मजबूती देने वाली है. आप जो मेहनत करेंगे, उसका फल प्राप्त होगी. अपने काम पर फोकस करें और दूसरों की बुराई से बचें. वर्कप्लेस पर आ​पके काम की सराहना होगी और मदद मिलेगी. पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे और जीवन की समस्याएं दूर होंगी. किसी को दिया गया पैसा वापस मिल सकता है, ​पुराने निवेश से अच्छा लाभ पा सकते हैं. धन लाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. योग और ध्यान से मन को ठीक रखें. कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed