Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि वाले रहें सतर्क! प्रेम में विवाद और स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका, संयम से बनेगी बात
Last Updated:
Aaj ka Makar Rashifal 17 August 2025: मकर राशि के जातकों के लिए 17 अगस्त का दिन आध्यात्मिक और आर्थिक दृष्टि से फलदायी रहेगा. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और किसी बौद्धिक काम में सफलता के योग हैं. निवेश या धन से…और पढ़ें
मकर राशि आज का राशिफल ज्योतिषी कविता जांगिड़ का कहना है कि मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना लेकर है. मकर राशि के जातकों को कहीं न कहीं से धनलाभ हो सकता है. निवेश से जुड़े कार्यों में लाभ के योग बन रहे हैं. जो लोग शेयर मार्केट या किसी नई योजना में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल है.
स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. खानपान और दिनचर्या पर ध्यान दें, अन्यथा छोटी मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं. करियर और पढ़ाई से जुड़े मामलों में फोकस बनाए रखना जरूरी है. समय बर्बाद करने से बचें और अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाएं. मेहनत का फल जल्द ही मिलने की संभावना है. मकर राशि के जातक आज प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें. क्योंकि आज आपकी लव पार्टनर से अनबन हो सकती है. यहां तक कि अलगाव की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए आज रिश्तों में धैर्य और संवाद बनाए रखें.
मकर राशि के जातकों को परिवार में बड़ों का आदर और सम्मान करना शुभ रहेगा. उनकी सलाह आपके कार्यों में मददगार साबित हो सकती है. हालांकि दोस्तों और परिवार का व्यवहार आज थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन धैर्य से काम लें. मकर राशि के जातक उपाय के रूप में भगवान विष्णु को पीला वस्त्र और पीली मिठाई अर्पित करें. इससे जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी और समस्याओं से निजात मिलेगी.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


