Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि वाले आज रहें अलर्ट! जल्दबाजी पड़ सकती है भारी, हर फैसला सोच-समझकर लें

Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि वाले आज रहें अलर्ट! जल्दबाजी पड़ सकती है भारी, हर फैसला सोच-समझकर लें

Last Updated:

Aaj Ka Makar Rashifal 19 January 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सतर्कता और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. भ्रम और असमंजस की स्थिति बन सकती है, इसलिए बिना पूरी जानकारी कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना जरूरी है. बिजनेस और नौकरी में जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है. छात्रों को भी सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी गई है. दैवीय शक्ति पर भरोसा और माता-पिता व गुरुजनों की सलाह आज लाभकारी साबित होगी.

करौली. मकर राशि के जातकों के लिए 19 जनवरी यानी आज का दिन सतर्कता के साथ बिताने का संकेत दे रहा है. आज किसी भी विषय को लेकर भ्रम की स्थिति में न रहें और जो भी कार्य करें, उसे पूरे ध्यान और एकाग्रता के साथ करें. किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले अपने इष्ट देव और देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेना आपके लिए शुभ रहेगा. आज मकर राशि के जातकों को बिना रिसर्च या विशेषज्ञ सलाह के कोई भी काम करने से बचना चाहिए, अन्यथा नुकसान की संभावना बन सकती है.

जयपुर की मशहूर ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा का कहना है कि आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए भ्रम और असमंजस की स्थिति पैदा कर सकता है. ऐसे में आज हर कार्य सोच-समझकर और पूरी जानकारी के साथ करना बेहद जरूरी है.

मकर राशिवाले काम में न करें जल्दबाजी
बिजनेस से जुड़े जातकों के लिए आज नेचर टैरो कार्ड प्रभावी है. किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में आज दैवीय शक्ति पर भरोसा रखें. कार्यक्षेत्र में बड़े फैसले लेने से पहले अपने गुरुजनों और देवी-देवताओं का स्मरण करें. जल्दबाजी में कोई भी काम न करें. यदि किसी विषय को लेकर कन्फ्यूजन ज्यादा हो, तो कुछ समय के लिए उससे दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा.

नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लंबित कार्यों को पूरा करने का है. अधूरे काम छोड़े बिना नया कार्य शुरू न करें. साथ ही, आज थोड़ा समय अपने पैशन और हॉबी के लिए निकालना मानसिक रूप से फायदेमंद साबित होगा.

मकर राशि वाले छात्र माता-पिता से सलाह लें 
स्टूडेंट्स के लिए आज क्लैरिटी टैरो कार्ड संकेत दे रहा है. आज कोई भी फैसला जल्दबाजी या दूसरों की नकल में न लें. करियर को लेकर भेड़चाल से बचें. किसी भी निर्णय से पहले आत्ममंथन करें और खुद को समझने की कोशिश करें. कन्फ्यूजन की स्थिति में सीनियर्स और माता-पिता से सलाह लेना लाभकारी रहेगा.

मकर राशि वाले फिटनेस को लेकर बरतें सावधानी
सेहत की बात करें तो आज मकर राशि के जातकों की तबीयत सामान्य रूप से अच्छी रहेगी, लेकिन फिटनेस को लेकर थोड़ी सावधानी और नियमितता जरूरी है. आज मकर राशि के जातकों को दिन की शुरुआत भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती के दर्शन से करनी चाहिए. विशेष रूप से आज शिव-पार्वती के संयुक्त दर्शन करना अत्यंत शुभ रहेगा.

मकर राशि वाले लव पार्टनर्स के लिए रहेगा अच्छा दिन
मैरिड कपल्स और लव पार्टनर्स के लिए आज पार्टनरशिप का टैरो कार्ड शुभ संकेत दे रहा है. आज पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. साथ में समय बिताने या कहीं घूमने का प्लान बन सकता है. पति-पत्नी यदि मिलकर कार्य करेंगे तो शुभ फल प्राप्त होंगे.

About the Author

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

homeastro

मकर राशि वाले आज रहें अलर्ट! जल्दबाजी पड़ सकती है भारी, सोच-समझकर लें फैसला

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Magha Gupt Navratri 2026 Today: माघ गुप्त नवरात्रि 2026 प्रारंभ, आज पहले दिन मां काली की पूजा, जानें मंत्र, पूजा विधि, पूजन और घटस्थापना का मुहूर्त

Next post

Aaj Ka Love Rashifal: मेष जातक नया रिश्ता शुरू करने में दिल की सुनें, मिथुन के लिए दिन बेहद रोमांटिक, 4 राशियों का टूटेगा दिल, पढ़ें लव राशिफल

You May Have Missed