Aaj ka Makar Rashifal: प्यार में धोखा, घर में टेंशन और ऑफिस में सफलता, आज संभल कर चलें मकर राशि के जातक
Last Updated:
Aaj ka Makar Rashifal 18 August 2025: मकर राशि के जातकों के लिए 18 अगस्त का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा. घरेलू जिम्मेदारियों में व्यस्तता रहेगी, पर मेहनत रंग लाएगी. आर्थिक मामलों में सतर्कता ज़रूरी है, निवेश से पह…और पढ़ें
मकर राशि आज का राशिफल ज्योतिषी कविता जांगिड़ के अनुसार, धैर्य और संयम बनाए रखने से बिगड़े काम पूरे हो सकते हैं. जल्दीबाजी में किया गया कार्य नुकसान पहुंचा सकता है. मकर राशि वालों को प्यार में धोखा मिलने का खतरा है और शादीशुदा जीवन में तनाव की स्थिति बनी रह सकती है. ऐसे में धैर्य और संयम बनाए रखना ही आपके लिए सबसे बड़ा मंत्र होगा.
आर्थिक मामलों में ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है. आपको अपनी मेहनत से ही लाभ मिलेगा. निवेश या किसी नए काम में धन लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें. जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. हालांकि कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा और पुरानी योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए अनुकूल दिन नहीं है. छोटी-मोटी परेशानियां बढ़ सकती है. बाहर जाने या अनावश्यक यात्राओं से बचे. खान-पान पर नियंत्रण रखें और ज्यादा तनाव लेने से भी परहेज करें.आराम और योग-प्राणायाम से फायदा मिलेगा.
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन से अच्छे परिणाम सामने आएंगे. ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारी आपकी बातों से प्रभावित रहेंगे. आपके काम से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलेगी और इससे आर्थिक लाभ भी होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है. प्रेम संबंधों में आज कुछ कठिनाइयां सामने आ सकती हैं. जीवनसाथी या पार्टनर से छोटी-सी बात पर विवाद होने की संभावना है. रिश्तों में खटास से बचने के लिए संवाद को प्राथमिकता दें और साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें. मकर राशि के जातकों का परिवार के भीतर किसी सदस्य से बेवजह मनमुटाव हो सकता है. खासतौर पर माता-पिता की सेवा और देखभाल करने में लापरवाही न करें. घरेलू वातावरण को शांत रखने का प्रयास करें.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


