बिजनेस में नुकसान के योग, आर्थिक स्थिति हो सकती है गड़बड़, वृषभ राशि वाले आज करें ये उपाय

बिजनेस में नुकसान के योग, आर्थिक स्थिति हो सकती है गड़बड़, वृषभ राशि वाले आज करें ये उपाय

Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 18 August 2025: आज वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन मिला जुला रहने वाला है.आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा वरना इससे आपकी आर्थिक स्तिथि गड़बड़ हो सकती है.आज आप अपने स्वास्थ्य को ल…और पढ़ें

अभिषेक जायसवाल/वाराणसी: ज्योतिषशास्त्र में ग्रह नक्षत्रों के चाल के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है.18 अगस्त को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार का दिन है. इस दिन मृगशिरा नक्षत्र और हर्षण योग का संयोग बन रहा है.आज चंद्रमा वृषभ से बुध की राशि मिथुन में संचरण कर कर रहे हैं.आइये जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि आज वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन मिला जुला रहने वाला है. आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. वरना इससे आपकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ हो सकती है. आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर भी पूरी तरह से सचेत रहें.

बिजनेस में नुकसान की संभावना
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें नुकसान हो सकता है. ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का योग ऐसा संकेत कर रहे हैं. आज आप बिजनेस  में पैसा उधार देने से भी परहेज करें. वहीं बात नौकरी करने वालों की तो आज आप ऑफिस में पूरी मेहनत के साथ काम करें. आज आपके प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं. बात निवेश की करें तो आज आप किसी सरकारी स्कीम में पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो इससे आपका पैसा सुरक्षित भी रहेगा और आपको अच्छा रिटर्न भी मिलेगा.

पार्टनर से बढ़ेगा टकराव
वृषभ राशि वालों का लव लाइफ में आज पार्टनर से टकराव होने के आसार दिख रहे हैं. आज आप अपने पार्टनर से बातचीत में भी थोडी सावधानी जरूर बरतें. वरना इसका असर आपके रिश्ते पर पड़ेगा.

गन्ने का रस भगवान शिव को करें अर्पित
आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातको को भगवान शिव की पूजा आराधना करनी चाहिए औऱ उन्हें गन्ने के जूस से अभिषेक करना चाहिए. इससे आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होनी शुरू हो जाएंगी.

authorimg

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

बिजनेस में नुकसान के योग, आर्थिक स्थिति हो सकती है गड़बड़, करें ये उपाय

Source link

Previous post

Aaj Ka Love Rashifal, 18 August : वृषभ और वृश्चिक राशि वाले नकारात्मक बाहरी प्रभावों से बचें, सिंह और मकर वाले रिश्तों में चुनौतियों से बचें! जानें आज का लव राशिफल

Next post

Aaj ka Makar Rashifal: प्यार में धोखा, घर में टेंशन और ऑफिस में सफलता, आज संभल कर चलें मकर राशि के जातक

You May Have Missed