Aaj ka Makar Rashifal: दांपत्य जीवन में मतभेद की आशंका, धैर्य और संयम से ही बनेगी बात, मकर राशि के जातक करें ये उपाय

Aaj ka Makar Rashifal: दांपत्य जीवन में मतभेद की आशंका, धैर्य और संयम से ही बनेगी बात, मकर राशि के जातक करें ये उपाय

Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 13 October 2025: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दांपत्य जीवन में हल्के मतभेद हो सकते हैं, इसलिए संयम और धैर्य बनाए रखें. व्यापारियों को आज निवेश से बचना चाहिए और नौकरीपेशा लोगों को काम के दबाव के बावजूद शांत रहना होगा. सेहत के मामले में भी सावधानी जरूरी है. मौसम की वजह से जुकाम या थकान परेशान कर सकती है. परिवार में तनाव कम करने के लिए खुलकर बातचीत करें. पीला रंग और पीले वस्त्र आज आपके लिए शुभ रहेंगे.

ख़बरें फटाफट

करौली. मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. विशेष रूप से आज दांपत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, इसलिए अपने जीवनसाथी के साथ हर स्थिति में धैर्य बनाए रखें. आज किसी बात को लेकर गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, लेकिन अगर आप शांत मन से बातचीत करेंगे तो स्थिति को संभाल सकते हैं. अपने साथी की बातों को ध्यान से सुनें और उनके सुझावों को अपनाने की कोशिश करें. इससे आपसी रिश्ता मजबूत होगा.

जयपुर की मशहूर ज्योतिषी और टैरो कार्ड एक्सपर्ट डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन धैर्य, समझदारी और संयम से काम लेने का है. छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें, क्योंकि यही आपका दिन संभालने का सबसे अच्छा तरीका रहेगा. आज व्यापार से जुड़े लोगों को थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. किसी बड़े निवेश या नए काम की शुरुआत से आज बचें.

मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों का कैसा रहेगा दिन  

नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा. आज ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत और ईमानदारी आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी. कोशिश करें कि कोई भी निर्णय जल्दबाज़ी में न लें. सेहत के मामले में आज थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. खासकर वाहन चलाते समय सतर्क रहें. मौसम के बदलाव के कारण ठंड या खांसी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है. समय पर आराम करें और पानी का पर्याप्त सेवन करें.

मकर राशि के जातक आज करें ये उपाय

परिवार के मामलों में आज थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है. आपके साथी आपकी भावनाओं को पूरी तरह समझ नहीं पाएंगे, जिससे मन में निराशा हो सकती है. कोशिश करें कि बातों को मन में न रखें और खुलकर बातचीत करें. परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा. मकर राशि के जातक आज दिन के अंत में संतान के लिए घर पर छोटा सा सरप्राइज प्लान कर सकते हैं, जिससे परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा. मकर राशि के जातकों के लिए आज पीला रंग बेहद शुभ रहेगा. आज जहां तक संभव हो पीले वस्त्र ही धारण करें और उपाय के रूप में आज पीले वेस्टन का मंदिर और जरूरतमंद लोगों के लिए दान करें. यह उपाय आज आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शांति लाएगा.

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मकर राशि के जातक सावधान रहें! छोटी बात बन सकती है बड़ा विवाद, करें ये उपाय

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वालों आज का दिन लाएगा बड़े बदलाव! जानें कैसा रहेगा आपके करियर, प्यार और सेहत का हाल

Next post

Ahoi Ashtami 2025 Puja Vidhi: अहोई अष्टमी व्रत संपूर्ण पूजा विधि, स्टेप बाय स्टेप मंत्र समेत, चांद व तारे निकलने का समय भी जानें

You May Have Missed