Aaj Ka Kumbh Rashifal: पुरानी यादों से घिरे रहेंगे कुंभ राशि के जातक, लेकिन भविष्य में हैं
Last Updated:
Aaj Ka Kumbh Rashifal 20 June 2026: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन आत्ममंथन और धैर्य बनाए रखने का है. पुरानी बातें और यादें मन को परेशान कर सकती हैं, लेकिन जल्द ही परिस्थितियां बेहतर होंगी. लव लाइफ में पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा और रिश्तों में तालमेल बना रहेगा. दो से तीन महीनों में सफलता के नए अवसर मिलेंगे, वहीं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
Aaj Ka Kumbh Rashifal 20 June 2026: छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्या एवं टैरो रीडर शक्ति के अनुसार आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए आत्ममंथन और धैर्य का दिन रहेगा. बीते समय की यादें मन को विचलित कर सकती हैं और मेहनत के बावजूद अपेक्षित सफलता नहीं मिलने का भाव बना रह सकता है. हालांकि आने वाले कुछ महीनों में ग्रहों की स्थिति में बदलाव के साथ जीवन में स्थिरता, प्रगति और सफलता के योग बन रहे हैं. प्रेम संबंधों में साथी का सहयोग मिलेगा, जबकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी.
पास्ट की यादें करेंगी परेशान, मन रहेगा बेचैन
आज कुंभ राशि के जातक अपने पुराने दिनों और बीती घटनाओं को याद कर सकते हैं. मन में यह सवाल उठ सकता है कि लगातार प्रयास करने के बावजूद सफलता क्यों नहीं मिल रही है. आप अपने पुराने आत्मविश्वास और प्रभावशाली स्थिति को वापस पाना चाहेंगे, लेकिन फिलहाल परिस्थितियां वैसी नहीं दिखेंगी जैसी आप उम्मीद कर रहे हैं.
आत्ममंथन और आध्यात्म की ओर बढ़ेगा रुझान
आज आप खुद से कई सवाल-जवाब करते नजर आएंगे. सही और गलत के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे. ध्यान, मेडिटेशन और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आपका झुकाव बढ़ सकता है. इससे मानसिक शांति पाने में मदद मिलेगी.
कार्यक्षेत्र में पुराने लोगों की यादें होंगी ताजा
कार्यस्थल पर कुछ पुराने चेहरे या पुरानी बातें बार-बार याद आ सकती हैं. इससे मन में दुख और भावनात्मक असहजता महसूस हो सकती है. हालांकि इस समय धैर्य बनाए रखना जरूरी है. जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें.
लव लाइफ में मिलेगा पार्टनर का पूरा सहयोग
प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन के लिए दिन सकारात्मक रहेगा. आपका जीवनसाथी या पार्टनर हर परिस्थिति में आपका साथ देगा. उनके सहयोग से आत्मविश्वास बढ़ेगा और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी.
स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क
आज सिर, पैर या शरीर के अन्य हिस्सों में हल्का दर्द महसूस हो सकता है. मानसिक तनाव और बेचैनी भी बनी रह सकती है. पर्याप्त आराम करें और स्वास्थ्य संबंधी छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें.
दो से तीन महीने में बनेंगे सफलता के योग
ज्योतिषाचार्या शक्ति के अनुसार ग्रह दशा में परिवर्तन का दौर चल रहा है. यदि आप लगातार मेहनत करते रहेंगे तो अगले दो से तीन महीनों में जीवन में स्थिरता आएगी और सफलता के नए अवसर प्राप्त होंगे. धैर्य और सकारात्मक सोच आपके लिए लाभकारी साबित होगी.
आज का लकी नंबर और लकी कलर
लकी नंबर: 6
लकी कलर: ग्रीन, व्हाइट और रेड
आज का उपाय
आज शनि देव और हनुमान जी के मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करें. हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और लाल सिंदूर अर्पित करें. श्रद्धा और भक्ति के साथ हनुमान जी की आराधना करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, प्रगति और सफलता के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें


