21 जून को साल का सबसे बड़ा दिन, नहीं दिखेगी परछाई, आपके लिए कैसी रहेगी ग्रीष्म संक्रांति?

21 जून को साल का सबसे बड़ा दिन, नहीं दिखेगी परछाई, आपके लिए कैसी रहेगी ग्रीष्म संक्रांति?

Grishm Sankranti 2026: 21 जून रविवार को साल 2026 का सबसे बड़ा दिन है. इस दिन सबसे लंबा होता है और रात छोटी होती है. यह एक खगोलीय घटना है, जिसमें सूर्य कर्क रेखा के ऊपर होता है और धरती का उत्तरी गोलार्ध उसकी ओर अधिक झुक जाता है. इसे ग्रीष्म संक्रांति कहा जाता है. इस दिन दोपहर में एक ऐसा समय आता है, जब सूर्य बिल्कुल हमारे ऊपर होता है, तब कुछ समय के लिए परछाई नहीं दिखाई पड़ती है. इसे जीरो शैडो डे कहा जाता है. ग्रीष्म संक्रांति हर साल 20 से 22 जून के बीच होती है. खगोलीय आधार पर इससे ग्रीष्म ऋतु का प्रारंभ माना जाता है. आपके लिए कैसी रहेगी ग्रीष्म संक्रांति? जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल.

ग्रीष्म संक्रांति का राशिफल

मेष: ग्रीष्म संक्रांति का दिन मेष वाले एनर्जी से भरे रहेंगे. करियर में नए मौके मिलेंगे, ​बिजनेस का काम आगे बढ़ेगा. आपको मनोबल मजबूत रहेगा. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. रिश्ते मधुर रहेंगे. लेकिन सेहत खराब हो सकती है, खानपान पर ध्यान दें.

वृषभ: ग्रीष्म संक्रांति का दिन वृषभ के लिए शुभ है. पुराने निवेश से लाभ होगा. तनाव दूर होगा और मानसिक शांति मिलेगी. कामकाज के लिहाज से दिन सकारात्मक रहेगा. परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा. सेहत ठीक रहेगी, योग, ध्यान, व्यायाम आदि करें.

मिथुन: 21 जून को मिथुन वालों को धन हानि हो सकती है, इसलिए निवेश न करें. सेहत का खास ख्याल रखें, नहीं तो बीमार पड़ सकते हैं. किसी के कहने पर निवेश न करें, वरना पैसा फंस सकता है. हालांकि इस दिन नए विचार और एनर्जी से भरपूर रहेंगे. शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े लोग मेहनत करें, सफलता मिल सकती है.

कर्क: साल का सबसे बड़ा दिन कर्क वालों के लिए नई शुरुआत का है. कोई नया काम करना चाहते हैं तो कर दें. समस्याओं का हल मिलने से मन खुश होगा. करियर में सकारात्मक बदलाव होगा. परिवार के साथ समय व्यतीत करने से मन खुश होगा. अपनी बातों को सही से रखेंगे तो लोग समझेंगे और उसका सम्मान करेंगे.

सिंह: ग्रीष्म संक्रांति पर सिंह वालों को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए. चुनौतियों का सामना करेंगे तो सफलता मिलेगी. पीछे हटने से आपको हानि हो सकती है. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी, सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. आपका प्रभाव बढ़ेगा. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा और रिश्ते पहले से अधिक बेहतर होंगे.

कन्या: 21 जून को कन्या राशिवालों को फिजूलखर्च पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो धन का संकट हो सकता है. हालांकि प्रयास करेंगे तो वित्तीय स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है. वाद विवाद से दूर रहें. इस दिन आप नए काम या प्रोजेक्ट के बारे में विचार कर सकते हैं. मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

तुला: ग्रीष्म संक्रांति के दिन तुला वालों के सोशल नेटवर्क में विस्तार की संभावना है. आपके व्यवहार और बातों से लोग प्रभावित होंगे. इससे आपको नए मौके मिल सकते हैं. इस दिन किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. धन लाभ नहीं हो रहा है, तो आपको आय के नए स्रोतों पर विचार करना होगा.

वृश्चिक: साल के सबसे बड़े दिन पर वृश्चिक राशिवालों को अपने मान सम्मान की रक्षा करनी चाहिए. आप गलत व्यवहार न करें और न ही किसी को बुरा बोलें. विवाद से दूरी बनाकर रखें. इससे आपका जीवन सामान्य और मन शांत रहेगा. इस दिन आपको सेहत का ख्याल रखें. धन के मामले में मुट्ठी को बंद करने और धैर्य से काम लेने का समय है.

धनु: ग्रीष्म संक्रांति पर धनु वालों को नए लोगों का साथ मिल सकता है, जो आपके लिए कुछ अच्छे बदलाव लेकर आ सकते हैं. दोस्तों की मदद से काम में तरक्की के योग हैं. नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट या ​महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है. इस दिन आप खानपान ठीक रखें. उचित मात्रा में पानी पिएं.

मकर: साल के सबसे बड़े दिन मकर राशिवालों को काम में मेहनत और लगन का फल मिल सकता है. इस दिन आपको कोई उपलब्धि मिल सकती है. काम करने वाले लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. इस दिन आपको कहीं यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन वाहन चलाते समय सावधान रहें.

कुंभ: 21 जून का दिन कुंभ वालों के लिए करियर में नए अवसर लेकर आ सकता है. मन में नए विचार आएंगे और आप इससे काफी एनर्जी महसूस करेंगे. आप अपने करियर में कुछ बदलाव की सोच सकते हैं. नया काम या बिजनेस की ओर मन जा सकता है. इसमें आपको मित्रों का सहयोग मिल सकता है. आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, वहीं दांपत्य जीवन सुखमय होगा.

मीन: ग्रीष्म संक्रांति पर मीन वाले लोग थोड़े मुखर हो सकते हैं. अपने अधिकारों को लेकर स्पष्ट विचार रख सकते हैं. य​ह दिन परिवार और दोस्तों के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे मन को सुकून मिलेगा. एक नई एनर्जी का एहसास कर पाएंगे. ​काम में किए गए प्रयास सकारात्मक फल देंगे. रोजमर्रा के खर्च रहेंगे, लेकिन वित्तीय स्थिति सही रहेगी.

Source link

You May Have Missed