Aaj ka dhanu Rashifal 23 january: धनु राशि वालों को आज नहीं होगी पैसों की कमी, दूर होगी नौकरी की टेंशन, प्यार में आ सकती है दरार

Aaj ka dhanu Rashifal 23 january: धनु राशि वालों को आज नहीं होगी पैसों की कमी, दूर होगी नौकरी की टेंशन, प्यार में आ सकती है दरार

Last Updated:

Aaj ka dhanu Rashifal 23 january 2026: ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के रिलेशनशिप को लेकर आज उन्हें काफी सावधान रहना पड़ेगा. आज आपके प्यार में दरार आ सकती है, जिस कारण आपके रिश्ते में वियोग हो सकता है. आज धनु राशि के जातकों का पारिवारिक माहौल भी….

एआई जेनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर

जमुई. 23 जनवरी 2026 के दिन एक बेहद ही खास योग का निर्माण होने वाला है. इसका फायदा विभिन्न राशि के जातकों को मिलने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन रूपक राजयोग का निर्माण होगा. इसके प्रभाव से कई राशि के जातकों को भी बड़ा फायदा होगा. उन्हें अपनी नौकरी से लेकर अपने व्यवसाय तक में उन्नति मिलेगी. आज के दिन धनु राशि के जातकों पर भी इस योग का असर पड़ने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि बसंत पंचमी के दिन धनु राशि के जातकों के लिए कई शुभ समाचार सामने आने वाले हैं. आज धनु राशि के जातकों पर बृहस्पति मेहरबान होंगे. जिसका उन्हें बड़ा फायदा मिलेगा. आज आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि भी खूब बढ़ने वाली है.

आपके अनुकूल रहेगा आज का दिन
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज का दिन धनु राशि के जातकों के मनोनुकूल रहेगा. आज आप अपनी प्रतिभा का सही इस्तेमाल करेंगे और उसका फायदा आपको अपने जीवन में भी मिलेगा. धनु राशि के जातक अपनी रचनात्मकता के कारण खूब प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे. आप जहां काम करते हैं वहां भी आपको इसका फायदा मिलेगा. धनु राशि के जातक अगर बेरोजगार हैं और लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, तो आपकी यह तलाश आज पूर्ण हो सकती है. आज आपको नौकरी मिल सकती है. हालांकि, इसके लिए आपको कहीं बाहर या किसी दूसरे शहर में जाने की जरूरत पड़ सकती है. इससे आपके पैसों की कमी दूर हो जाएगी.

प्यार में आ सकती है दरार, रहें सावधान
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के रिलेशनशिप को लेकर आज उन्हें काफी सावधान रहना पड़ेगा. आज आपके प्यार में दरार आ सकती है, जिस कारण आपके रिश्ते में वियोग हो सकता है. आज धनु राशि के जातकों का पारिवारिक माहौल भी थोड़ा तनाव ग्रस्त रह सकता है. छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने की बजाय उन्हें छोड़कर आगे बढ़ने में ही आपकी भलाई है. धनु राशि के जातकों को आज सेहत को लेकर बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है. आज आपकी सेहत बेहतर रहेगी. धनु राशि के जातकों को आज के दिन पीत वस्त्र पहनना चाहिए. इतना ही नहीं आज के दिन अगर आप सफेद वस्त्र दान करेंगे तब उसका फायदा आपको हो सकता है. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक पांच रहने वाला है.

About the Author

authorimg

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

homeastro

धनु राशि वालों को आज नहीं होगी पैसों की कमी, दूर होगी नौकरी की टेंशन, प्यार मे

Source link

You May Have Missed