तुला राशि पर दो बड़े पर्वों का असर!सुबह बनेगा सुनहरा योग,दोपहर बाद संभलना होगा

तुला राशि पर दो बड़े पर्वों का असर!सुबह बनेगा सुनहरा योग,दोपहर बाद संभलना होगा

Last Updated:

Aaj Ka Tula rashifal 23 January 2026 : तुला राशि के जातकों को आज ग्रहों की स्थिति में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेगा. सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक चंद्रमा आपके पांचवें भाव में विराजमान रहेंगे. यह भाव बुद्धि, प्रेम, संतान, रचनात्मकता और शिक्षा से जुड़ा होता है।

ख़बरें फटाफट

अजमेर. तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन दो बड़े सहयोग लेकर आया है. पहला वसंत पंचमी, जो मां सरस्वती का प्राकृतिक दिवस माना जाता है, और दूसरा गुप्त नवरात्रि का पांचवां दिन, जो साधना, मंत्र-जप और आंतरिक शक्ति जागरण के लिए अत्यंत शुभ होता है. इन दोनों पर्वों का संयोग तुला राशि वालों के जीवन में ज्ञान और आत्मविश्लेषण के द्वार खोल रहा है.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज ग्रहों की स्थिति में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेगा. सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक चंद्रमा आपके पांचवें भाव में विराजमान रहेंगे. यह भाव बुद्धि, प्रेम, संतान, रचनात्मकता और शिक्षा से जुड़ा होता है. इस समय तक मन काफी सकारात्मक, क्रिएटिव और सीखने की प्रवृत्ति वाला रहेगा. विद्यार्थी, लेखक, कलाकार और शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए सुबह का समय विशेष रूप से लाभकारी है.

दोपहर बाद होगी ये परेशानी
लेकिन सुबह 8:33 के बाद चंद्रमा आपके छठे भाव यानी मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही शनि देव स्थित हैं. जैसे ही चंद्रमा और शनि की युति बनेगी, विष योग का निर्माण होगा. ज्योतिष में विष योग को मानसिक दबाव, चिंता और भावनात्मक भारीपन से जोड़ा जाता है. दोपहर के बाद तुला राशि के जातकों को बेवजह उदासी, चिड़चिड़ापन या डिप्रेशन महसूस हो सकता है. पुरानी बातें, बीते रिश्ते या असफलताएं मन में घूम सकती हैं, जिससे मन भारी हो सकता है.

शत्रु होंगे कमजोर
छठे भाव में स्थित शनि शत्रुओं, विरोधियों और बाधाओं पर विजय दिलाने वाला माना जाता है. यदि कोर्ट-कचहरी, कर्ज, ऑफिस पॉलिटिक्स या गुप्त शत्रु आपको परेशान कर रहे थे, तो आज उनकी शक्ति कमजोर पड़ेगी और स्थितियां आपके पक्ष में आती दिखेंगी.

विद्यार्थियों के लिए बेहद शुभ दिन
आज वसंत पंचमी होने के कारण विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद शुभ है. आज पढ़ी गई चीजें लंबे समय तक स्मरण में रहेंगी. किताबों की पूजा अवश्य करें और पढ़ाई की शुरुआत मां सरस्वती का ध्यान करके करें.

तुला राशि के लिए आज का उपाय 
आज दो महा उपाय करने जरूरी है पहला, ज्ञान वृद्धि के लिए-आज सुबह स्नान के बाद पीले वस्त्र धारण करें, मां सरस्वती को पीले गेंदे के फूल और बूंदी का भोग अर्पित करें. दूसरा, विष योग की शांति और मानसिक शांति के लिए-आज शुक्रवार है, इसलिए शाम के समय शिवलिंग पर थोड़ा कच्चा दूध और उसमें थोड़े से काले तिल मिलाकर अर्पित करें. यह उपाय मानसिक तनाव, नकारात्मक विचार और आंतरिक बेचैनी को तेजी से शांत करेगा.

About the Author

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

homeastro

तुला राशि पर दो बड़े पर्वों का असर!सुबह बनेगा सुनहरा योग,दोपहर बाद संभलना होगा

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Aaj Ka Meen Rashifal 23 January 2026: बसंत पंचमी पर उतार-चढ़ाव जैसी रहेगी स्थिति, धन-करियर में प्रगति… पर यहां बिगड़ेगी बात!

Next post

Aaj ka dhanu Rashifal 23 january: धनु राशि वालों को आज नहीं होगी पैसों की कमी, दूर होगी नौकरी की टेंशन, प्यार में आ सकती है दरार

You May Have Missed