कन्या राशि के जीवन में होगी पैसों की बारिश, दवाई-कपड़े के दुकान में होगा बंपर लाभा, पार्टनर से मिलेगा शुभ समाचार

Last Updated:

Virgo Horoscope Today: आज कन्या राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और अटका हुआ धन मिलेगा. करियर में सफलता के योग हैं, हालांकि ऑफिस में थोड़ी समस्या हो सकती है.

X

कन्या राशि के बारे मे बताते देवघर के ज्योतिषाचार्य

हाइलाइट्स

  • कन्या राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा.
  • दवाई और कपड़े की दुकान में मुनाफा होगा.
  • पार्टनर से शुभ समाचार मिल सकता है.

देवघर. किसी भी राशि पर प्रभाव ग्रह नक्षत्र के दृष्टिकोण से ही पड़ता है. विशेष कर चंद्रमा के चाल से राशि का आकलन भी किया जाता है. अगर हम राशि के छठे चक्र कन्या राशि की बात करें, तो कन्या राशि के स्वामी बुध होते हैं. कन्या राशि वाले स्वभाव के बेहद शर्मिंले होते हैं. वहीं ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज का दिन चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि है. आज हस्त और चित्रा नक्षत्र के साथ वृद्धि और ध्रुव योग भी रहने वाला है. वहीं आज चंद्रमा कन्या उपरान्त तुला राशि में ही संचार करने वाला है. इस हिसाब से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से?

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. अटका हुआ धन की प्राप्ति होगी, जो भी पुराना कर्ज है. वह समाप्त हो जाएगा. व्यापार में धन निवेश करें, तो मुनाफा होगा, जिनकी दवाई और कपड़े का दुकान है, तो मुनाफा का योग है.

करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालो के लिए शुभ रहने वाला है. जो भी कार्य करेंगे उसमे सफलता हासिल होगी. हालांकि ऑफिस में कार्य को लेकर कुछ अड़ंगा आ सकती है. लेकिन अडँगा वह तुरंत हीं समाप्त हो जाएगा.

लव के दृश्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है, जो भी विवाद है अगर बैठकर सुलझायेंगे तो समाप्त हो जाएगा. पार्टनर को भावनात्मक सपोर्ट करे तो रिलेशन और भी मजबूत होगा. कोई खास इंसान से मुलाक़ात हो सकती है.

परिवार के दृश्टिकोण से आज का दिन शुभ रहने वाला है.संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. घर मे कोई मांगलिक कार्य की योजना बना सकते है. भाई बहन के साथ रिश्ते और भी मजबूत होंगे, जहाँ भी निकलेंगे घर से माता पिता का आशीर्वाद लेकर निकले.

स्वस्थ दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए मिला जुला रहने वाला है. मौसमी बीमारी की चपेट मे आ सकते है.बुखार से पीड़ित भी हो सकते है. आँखों मे जलन हो सकता है. हल्दी का दूध पिये. नियमित व्यायाम और योगा करें.

homeastro

कन्या राशि के जीवन में होगी पैसों की बारिश, दवाई-कपड़े के दुकान में होगा लाभा

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed