Holi 2025: अभी खत्म नहीं हुई होली, ब्रज में 22 मार्च तक इन जगहों पर खेली जाएगी होली, जानें पूरा कार्यक्रम

Last Updated:

Holi 2025: अगर आपको कान्हा की नगरी ब्रज की होली में शामिल होने का मौका नहीं मिला है और अभी भी होली खेलने का मन है तो ब्रज में होली के कई कार्यक्रम बचे हुए हैं, जिनमें शामिल होकर ब्रज की भव्य होली का आनंद ले सकत…और पढ़ें

ब्रज में 22 मार्च तक इन जगहों पर खेली जाएगी होली

हाइलाइट्स

  • ब्रज में होली 22 मार्च तक चलेगी.
  • ब्रज की होली 40 दिन तक चलती है.
  • वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में 22 मार्च को समापन.

कान्हा की नगरी ब्रज में अभी होली के कार्यक्रम बचे हुए हैं इसलिए यहां की होली दुनिया में सबसे भव्य होती है. एक तरह जहां पूरे देश में 14 मार्च को होली खेली गई, वहीं ब्रज में अभी 22 मार्च तक होली खेली जाएगी. ब्रज की होली का हर गली और मंदिर में भक्ति और रंग का अद्भुत संगम देखने को मिलता है. ब्रज में अलग अलग दिन होली के अलग अलग कार्यक्रम होते हैं, अगर आपका होली से मन नहीं भरा है तो आपके पास ब्रज में होली खेलने का मौका बचा है. ब्रज की होली 40 दिन तक चलती है और इसकी शुरुआत बसंत पचंमी से और समापन वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में होती है. आइए जानते हैं ब्रज में अभी आप कहां कहां होली के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं…

ब्रज की होली का महत्व
ब्रज में होली का आनंद अद्भुत और कभी ना भूलने वाला होता है. देशभर में एक या दो दिन तक होली खेली जाती है लेकिन यहां 40 दिन तक होली के अलग अलग कार्यक्रम चलते हैं और यहां की होली में देवी देवता भी शामिल होते हैं. ब्रज में होली के कार्यक्रम में भगवान कृष्ण की लीलाओं को जीवंत किया जाता है, जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं. अगर आप भगवान कृष्ण और राधारानी के प्रेम और आध्यात्मिक आनंद का अनुभव करना चाहते हैं, तो होली के इन कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं. होली के ये परंपरा भगवान कृष्ण के समय से चले आ रही हैं और आज भी ब्रज के लोग उसी तरह परंपरा को निभाते हैं. इसलिए ब्रज की होली का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं.

ब्रज में होली 2025 के बचे हुए कार्यक्रम
15 मार्च दिन शनिवार को बलदेव के दाऊजी मंदिर में हुरंगा होगा
16 मार्च दिन रविवार को नंदगांव का हुरंगा खेला जाएगा
17 मार्च दिन सोमवार को जाव गांव में पारंपरिक हुरंगा खेला जाएगा
18 मार्च दिन मंगलवार को मुखरई में चरकुला नृत्य का आयोजन किया जाएगा
19 मार्च दिन बुधवार को गांव बैठन का हुंरगा खेला जाएगा
20 मार्च दिन गुरुवार को गिडोह का हुंरगा खेला जाएगा
21 मार्च दिन शुक्रवार को छड़ीमार होली महावन खेला जाएगा
22 मार्च दिन शनिवार को वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में होली का उत्सव मनाया जाएगा.

रंगनाथ मंदिर में होली खेलने के साथ ही 40 दिन तक चलने वाला ब्रज होली महोत्सव का समापन हो जाएगा.

homeuttar-pradesh

भी खत्म नहीं हुई होली, ब्रज में 22 मार्च तक इन जगहों पर खेली जाएगी होली

Source link

Previous post

रात में इस समय देखा गया सपना बेहद शुभ, 6 महीने के अंदर होता है सच! जानें स्वप्न शास्त्र का ये रहस्य

Next post

भूलकर भी इस दिशा में बैठकर न खाएं खाना, घर में आती है दरिद्रता, तरक्की पर लग जाता है ब्रेक

You May Have Missed