कितना भी मांगे कोई, कभी न दें अपनी ये चीजें, वरना भाग्य छोड़ देगा साथ! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कितना भी मांगे कोई, कभी न दें अपनी ये चीजें, वरना भाग्य छोड़ देगा साथ! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

Last Updated:

Astro Tips : जूते-चप्पल, वर्तन, प्रसाद, सफेद वस्तुएं और शादी की चीजें दूसरों को देने से जीवन में समस्याएं बढ़ती हैं और भाग्य बिगड़ता है. इन चीजों को बांटने से बचें. आइये जानते हैं किन कामों को करने से बचना चाहि…और पढ़ें

दैनिक जीवन में इन कामों को करने से बचना चाहिए

हाइलाइट्स

  • जूते-चप्पल बांटने से शनि देव का प्रकोप बढ़ता है.
  • बर्तन बांटने से घर में दरिद्रता आती है.
  • प्रसाद बांटने से भाग्य में कमी आती है.

Astro Tips : अक्सर जाने अनजाने में लोग ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिसकी वजह से उनके जीवन में समस्या और कठिनाइयों का अम्बार लग जाता है. अक्सर हमने देखा है कि लोग अपने जूते -चप्पल, घर से वर्तन या खाने पीने की चीजें आदि अपने जानने वालों को अथवा गरीबों को बांट देते हैं. उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से उनके भाग्य और सकारात्मक ऊर्जा मे कमी आती है. साथ ही उनके काम बिगड़ने लगते हैं.जिसका उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता है.आइये जानते हैं किन कामों को करने से बचना चाहिए.

  1. यदि आप किसी को अपने जूते चप्पल आदि देते हैं तो देना बंद कर दीजिये. किसी को भी जूते चप्पल आदि ना दें. जूते चप्पल बांटने से शनि देव का प्रकोप बढ़ता है. ऐसा करने से आपका भाग्य बिगड़ने लगता है.हर काम में अवरोध होते हैं.
  2. घर में मौजूद वर्तन जैसे लोटा अथवा कलश आदि शुभ मांगलिक कार्यों में प्रयोग होने वाले बर्तनों को बांटने से घर में दरिद्रता आती है, इसलिए ऐसे वर्तन कभी नहीं बांटने चाहिए.
  3. मंदिर से मिलने वाला प्रसाद आपके भाग्य का होता है. इसे आपके लिये ईश्वर का आशीर्वाद माना जाता है. मंदिर में मिलने वाले प्रसाद को यदि आप अपने साथ के अन्य व्यक्तियों के साथ बांट देते हैं, तो आप उन्हें अपना भाग्य भी बांट देते हैं. प्रसाद को किसी के साथ बांटने से बचना चाहिए.
  4. घर में मौजूद किसी प्रकार की सफेद वस्तु जैसे दूध, दही, नमक के अलावा प्याज आदि दूसरों को बांट देने से आप अपनी सकारात्मक ऊर्जा को दूसरे लोगों में बांट देते हैं. इसलिए सफेद चीजों के अलावा प्याज को लेने और देने अथवा बांटने से बचना चाहिए.
  5. अक्सर महिलाएं अपनी ज्वेलरी, ड्रेस आदि अपनी अन्य फ्रेंड या परिजनों के साथ साझा करती हैं. अपनी शादी की चूड़ियां, मेहंदी और सुहाग से संबंधित कोई भी वस्तु कभी किसी को नहीं देनी चाहिए, इससे पति का भाग्य खराब होता है और साथ ही आपके सभी कार्य बिगड़ने लगते हैं.
  6. अक्सर लोग अपने कपड़े एक दो बार पहन कर या छोटे हो जाने पर अपने रिश्तेदारों या परिवार के अन्य सदस्यों को दे देते हैं. ऐसा करने से उनके जीवन में लग्जरी कम होना शुरू हो जाती है.
homeastro

कितना भी मांगे कोई, कभी न दें अपनी ये चीजें, वरना भाग्य छोड़ देगा साथ!

Source link

You May Have Missed