कन्या राशि के जीवन में छाएगी खुशियां, संतान से मिलेगी बड़ी खुशखबरी, बिजनेस में हो जाएंगे मालामाल

कन्या राशि के जीवन में छाएगी खुशियां, संतान से मिलेगी बड़ी खुशखबरी, बिजनेस में हो जाएंगे मालामाल

Agency:News18 Jharkhand

Last Updated:

Virgo horoscope today: आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा. करियर में थोड़ा संघर्ष हो सकता है, लेकिन आर्थिक दृष्टिकोण से सावधानी रखने की जरूरत है.

X

कन्या राशि के बारे में बताते देवघर के ज्योतिषाचार्य

हाइलाइट्स

  • कन्या राशि वालों को संतान से शुभ समाचार मिलेगा।
  • आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन मिला जुला रहेगा।
  • स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, नियमित आहार और व्यायाम करें।

देवघर. किसी भी राशि पर प्रभाव ग्रह नक्षत्र के दृष्टिकोण से ही पड़ता है. विशेष कर चंद्रमा के चाल से राशि का आकलन भी किया जाता है. अगर हम राशि के छठे चक्र कन्या राशि की बात करें, तो कन्या राशि के स्वामी बुध होते हैं. कन्या राशि वाले स्वभाव के बेहद शर्मिंले होते हैं. वहीं ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज का दिन फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की सप्तमी उपरान्त अष्ट्मी तिथि है. आज विशाखा और अनुराधा नक्षत्र के साथ ध्रुव और व्याघात योग भी रहने वाला है. वहीं आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में ही संचार करने वाला है. इस हिसाब से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से?

आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए बेहद अच्छा रहने वाला है. करियर दृष्टिकोण से भी आज का दिन मिला जुला रहेगा. कार्य का अतिरिक्त बोझ मिल सकता है, जिस वजह से आज का दिन ज्यादा भागदौड़ करना पड़ सकता है. कार्य समय पर पूरा न होने की वजह से मन में थोड़ी सी चिड़चिड़ापन भी रह सकती है.

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन मिला जुला रहने वाला है. यानी कि आज का दिन आमदनी तो होगी लेकिन खर्च भी उसी हिसाब से होगा अगर खर्चे पर ध्यान दें, तो आज का दिन ज्यादा परेशानी वाला नहीं रहेगा. जमीन, प्रॉपर्टी मे धन निवेश करने की सोच सकते हैं.

लव दृश्टिकोण से आज का दिन मिला जुला रहने वाला है. प्रेम संबंध मामलों में दो के बीच किसी तीसरी की एंट्री हो सकती है. किसी महत्वपूर्ण बात को लेकर कुछ भी डिसीजन लेने से पहले साथी से सलाह मशवरा जरूर कर लें. अपने जीवनसाथी को कुछ सरप्राइज गिफ्ट भी दे सकते हैं.

परिवार के दृष्टिकोण से भी आज का दिन शुभ रहेगा. पैतृक संपत्ति को लेकर जो भी परिवार में अनबन चल रहा हो वह समाप्त होगा. भाई बहन के साथ पारिवारिक रिश्ते और भी मजबूत होंगे. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है.

स्वस्थ दृष्टिकोण से आज का दिन मिला जुला रहने वाला है. वायरल बुखार की चपेट में आ सकते हैं, जैसे खांसी,सर्दी,जुकाम इत्यादि. किन्हीं जातक को पेट संबंधित समस्या भी उत्पन्न हो सकती है. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे नियमित आहार ले और रोजाना योग या व्यायाम अवश्य करें.

homeastro

कन्या राशि के जीवन में छाएगी खुशियां, संतान से मिलेगी बड़ी खुशखबरी

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed