महाशिवरात्रि पर मंदिर जाएं… तो किसी अजनबी से भूलकर भी न लें ये 4 चीजें, वरना जीवन में आ सकता बुरा वक्त
Last Updated:
MahaShivratri 2025: महाशिवरात्रि का पर्व अब से बेहद नजदीक है. ऐसे में शिवजी का आशीर्वाद पाने के लिए लोग तमाम उपाय करते हैं. कई शिव भक्त मंदिर भी जाते हैं. आपको बता दें कि, मंदिर जाएं तो वहां किसी अनजाने व्यक्ति…और पढ़ें
महाशिवरात्रि पर जाएं तो वहां से किसी अनजान व्यक्ति से ये 4 चीजें लाना बेहद अशुभ.
हाइलाइट्स
- इस बार महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 दिन बुधवार को पड़ रही है.
- इस दिन भक्त देवों के देव महादेव की पूजा करने के लिए मंदिर जाते हैं.
- शिवरात्रि पर मंदिर जाएं तो वहां से किसी अनजान से कुछ चीजें न लाएं.
MahaShivratri 2025: देवों के देव महादेव का सबसे प्रिय दिन महाशिवरात्रि अब से बेहद करीब में है. इस बार महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 दिन बुधवार को पड़ रही है. मान्यता है कि, इस दिन शिवजी का व्रत पूजन करने से जातक की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. ऐसे में शिव भक्तों ने पूजा-पाठ से जुड़ी तमाम तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस दिन यदि कोई भक्त मंदिर जाता है, तो उन्हें कुछ चीजों को लेकर सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए. ज्योतिषाचार्य की मानें तो मंदिर से किसी अपरिचित या अंजान व्यक्ति से कुछ चीजें घर नहीं लाना चाहिए. ये चीजें घर में निगेटिविटी का कारण बन सकती हैं. अब सवाल है कि आखिर मंदिर जाएं तो वहां अजनबी व्यक्ति से क्या नहीं लाना चाहिए? इन चीजों का जीवन से क्या है लेना-देना? इस बारे में News18 को बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-
मंदिर से आते समय अनजान व्यक्ति किन चीजों को लेने से बचें
मिठाई: ज्योतिषाचार्य के अनुसार, यदि कोई शिव भक्त मंदिर जाए तो वहां से अनजान व्यक्ति से सफेद रंग की मिठाई लेने और देने से बचें. यदि कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता है तो जिंदगी में भयंकर परिणाम देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा, सुख और शांति प्रभावित होती है.
नारियल: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का दिन बेहद खास माना जाता है. ऐसे में यदि कोई श्रद्धालु मंदिर जाए और वहां कोई अनजान व्यक्ति आपको नारियल दे, तो लेने से बचना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार, नारियल लेने से व्यक्ति नकारात्मक ऊर्जा भी साथ ले लेता है.
पान: मंदिर में अगर कोई व्यक्ति आपको पान दे रहा है, तो उसे लेने से बचना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकता है. अगर आप किसी अनजान व्यक्ति से पान लेते हैं, तो आपकी सुख-शांति प्रभावित हो जाती है.
फूल-विभूति: मंदिर परिसर में अनजान व्यक्ति से फूल और विभूति लेने से बचना चाहिए, क्योंकि कभी-कभी ऐसा होता है कि किसी व्यक्ति के इरादे नेक न हो. जिसकी वजह से इन चीजों को लेने से व्यक्ति के जीवन में नकारात्मकता बढ़ जाती है.
ये भी पढ़ें: हर सुहागन स्त्री को याद रखनी चाहिए ये 5 बातें, पति और बच्चों की उम्र होगी लंबी! खुल जाएगा तरक्की का मार्ग
ये भी पढ़ें: तुलसी के पास छिपकली का दिखना किस बात का संकेत? जीवन के लिए शुभ होगा या अशुभ, पंडितजी से जान लें सच्चाई
February 17, 2025, 08:17 IST
महाशिवरात्रि पर मंदिर जाएं…तो किसी अजनबी से भूलकर भी न लें ये चीजें, वरना…


