Vrishabh Rashi: नए पार्टनर की खोज होगी पूरी, लव लाइफ में आएगी खुशहाली

Vrishabh Rashi: नए पार्टनर की खोज होगी पूरी, लव लाइफ में आएगी खुशहाली

Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashi: काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि 13 फरवरी का दिन वृषभ राशि के जातकों के करियर के लिए बहुत अच्छा नहीं होगा. इस दिन आप को अपने कार्यक्षेत्र में थोड़ा संभलकर रहने की जरूर…और पढ़ें

X

वृषभ राशि दैनिक राशिफल

हाइलाइट्स

  • करियर में संभलकर रहें, सहयोगी काम बिगाड़ सकते हैं
  • व्यापार में वृद्धि के योग, खर्चे पर कंट्रोल रखें.
  • लव लाइफ में नया पार्टनर मिल सकता है.

वाराणसी: वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार 13 फरवरी को फाल्गुल कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है. इस दिन मघा नक्षत्र और शोभन योग का संयोग बन रहा है. आइये जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है.

काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि 13 फरवरी का दिन वृषभ राशि के जातकों के करियर के लिए बहुत अच्छा नहीं होगा. इस दिन आप को अपने कार्यक्षेत्र में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. आज आप के सहयोगी ही आपका काम बिगाड़ सकतें है. इसलिए आज अपने कार्यक्षेत्र में बिना नफा नुकसान के चिंता के पूरी ऊर्जा के साथ काम करें.

व्यापार में वृद्धि के योग

हालांकि यदि आप व्यापार से जुड़े है तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा होगा.आज व्यापार में वृद्धि के योग हैं. वहीं, आज आपको अपने खर्चे पर कंट्रोल रखने की भी जरूरत है. वरना इससे आपका बजट गड़बड़ हो सकता है.

मिलेगा नया पार्टनर

वहीं, लव लाइफ की बात करें तो वृषभ राशि के जातक जो सिंगल हैं. उनके लाइफ में आज किसी नए पार्टनर की एंट्री हो सकती है. इसके अलावा जो पहले से पार्टनर हैं, उनका जीवन आज सुखमय बना रहेगा. इसके अलावा आज बातचीत से आपके पुराने विवाद भी निपट सकतें है. आज आपको अपने परिवार में भी थोड़ा समय देना होगा. वरना इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन अच्छा है.

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 4 है. आज के दिन आप हल्दी का टीका जरूर अपने माथे पर लगाएं. इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और माता लक्ष्मी की कृपा भी आप पर बरसेगी.

homeastro

Vrishabh Rashi: नए पार्टनर की खोज होगी पूरी, लव लाइफ में आएगी खुशहाली

Source link

Previous post

आज सफलता का दिन, नए अवसर दरवाजे पर देंगे दस्तक, निवेश से होगा फायदा, पढ़ें अपना राशिफल

Next post

Panchang: शोभन योग में फाल्गुन माह प्रारंभ, इस उपाय से दूर होगा गुरु दोष, ​जानें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल

You May Have Missed