अशुभत्व कारक योग बना वृश्चिक राशि के लिए बढ़ा खतरा, ऐसे करें बचाव
Agency:News18 Bihar
Last Updated:
डॉक्टर कुणाल कुमार झा बताते हैं कि 11 फरवरी 2025, दिन मंगलवार, को वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का जो समय है, वह आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को मान, सम्मान, पुत्र, पारिवारिक सुखों में अनुकूलता होगी. साथ में…और पढ़ें
Darbhanga
अभिनव कुमार/दरभंगा. आज 11 फरवरी 2025 को कैसा रहेगा वृश्चिक राशि वालों का दिन? ज्योतिषीय गणना के अनुसार, वृश्चिक राशिफल. हम आपको इस खबर में बताने जा रहे हैं कि वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन कैसा रहेगा. इस पर विस्तृत जानकारी देते हुए, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर कुणाल कुमार झा बताते हैं कि 11 फरवरी 2025, मंगलवार को वृश्चिक राशि के जातकों को मान, सम्मान, पुत्र, पारिवारिक सुखों में अनुकूलता होगी. साथ में धर्म में वृद्धि होगी. तीर्थाटन का भी योग बन रहा है. शारीरिक रूप से थोड़ी सावधानी बरतनी की आवश्यकता है.
पेट संबंधित कष्ट का खतरा
आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को पेट से संबंधित पीड़ा होने की संभावना और दुर्घटना होने की संभावना है. किसी भी व्यक्ति के साथ वाद विवाद होना, इस पक्ष में सावधानी बरतनी की आवश्यकता है. पत्नी पक्ष में क्लेश होने की संभावना है. पत्नी के साथ भी वाद विवाद हो सकता है. इन सबसे बचने के लिए वाल्मीकि कृति सुंदर कांड का पाठ और दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करना फलदायी होगा. साथ में, गाय के दूध से सूर्य भगवान को अरग प्रदान करना श्रेष्ठ होगा, जिससे कि खुशहाल जीवन की प्राप्ति होगी.
अशुभत्व कारक योग से ऐसे बचें
गौरतलब है कि आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए पत्नी पक्ष में क्लेश होने की संभावना है. हालांकि, ज्योतिषाचार्य के द्वारा बताए गए उपायों को कर के वृश्चिक राशि के जातक अपने ऊपर चल रहे अशुभत्व कारक योग को समान कर सकते हैं, यानी उसके प्रभाव को काम किया जा सकता है. तो आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कुल मिलाकर अच्छा समय तो कह सकते हैं. लेकिन इन तमाम परेशानियों से बचने के लिए ज्योतिषाचार्य के द्वारा बताए गए उपायों को आप अपना सकते हैं, जिससे कि आपके जीवन में अनुकूल परिस्थिति आएगी.
नोट:- चिकित्सा, चमत्कार, मान्यताएं, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, फेंग शुई आदि विषयों पर आलेख अथवा वीडियो समाचार सिर्फ पाठकों की जानकारी और मनोरंजन के लिए हैं. इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है. हमारा उद्देश्य पाठकों तक महज सूचना पहुंचाना है, अतः इसे महज सूचना समझकर ही लें. इसके अलावा, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की होगी. Local 18 इन तथ्यों की कहीं से भी पुष्टि नहीं करता.
Darbhanga,Bihar
February 11, 2025, 12:01 IST
अशुभत्व कारक योग बना वृश्चिक राशि के लिए बढ़ा खतरा, ऐसे करें बचाव


