इस मंदिर का प्रसाद खाना और घर लाना है सख्त मना, जानें क्या है इसके पीछे का रहस्य?

इस मंदिर का प्रसाद खाना और घर लाना है सख्त मना, जानें क्या है इसके पीछे का रहस्य?

Last Updated:

Mysterious Temple: हनुमान जी के इस मंदिर का प्रसाद खाना मना है, लेकिन इसके बावजूद यहां हमेशा भक्तों की भीड़ लगी रहती है. इस मंदिर में आने वाले भक्तों का मानना है कि यहां भगवान हनुमान की कृपा से उनकी सभी मनोकामन…और पढ़ें

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर

हाइलाइट्स

  • मेहंदीपुर बालाजी मंदिर का प्रसाद खाना मना है.
  • प्रसाद को मंदिर से बाहर ले जाना भी मना है.
  • मंदिर भूत-प्रेत बाधाओं से मुक्ति दिलाने के लिए प्रसिद्ध है.

Mysterious Temple: भारत देश में कई अनोखे मंदिर हैं जिनकी अपनी-अपनी मान्यताएं और परंपराएं हैं. इनमें से कुछ मंदिर तो इतने प्रसिद्ध हैं कि वहां हमेशा भक्तों की लंबी कतारें लगी रहती हैं. ऐसा ही एक अनोखा मंदिर है मेहंदीपुर बालाजी. यह मंदिर राजस्थान के दौसा जिले में स्थित है और यह अपनी अनोखी परंपराओं के लिए जाना जाता है. इस मंदिर में भगवान हनुमान की पूजा की जाती है. लेकिन इस मंदिर की एक ऐसी परंपरा है जो इसे अन्य मंदिरों से अलग बनाती है. यहां का प्रसाद खाना मना है.

क्या है मेहंदीपुर बालाजी मंदिर की परंपरा?
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में भगवान हनुमान को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद को खाना मना है. यहां तक कि इस प्रसाद को मंदिर से बाहर ले जाना भी मना है. इसके पीछे की मान्यता यह है कि इस मंदिर में नकारात्मक शक्तियां वास करती हैं और प्रसाद को खाने या बाहर ले जाने से इन शक्तियों का बुरा प्रभाव पड़ता है. इसलिए यहां आने वाले भक्त प्रसाद को मंदिर में ही छोड़ जाते हैं.

ये भी पढ़ें: चमकने वाला है इन 3 राशियों की किस्मत का सितारा, मंगल हो रहे हैं मार्गी, आने वाले हैं अच्छे दिन!

क्यों प्रसिद्ध है मेहंदीपुर बालाजी मंदिर?
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर न केवल अपनी अनोखी परंपरा के लिए प्रसिद्ध है बल्कि यह भूत-प्रेत बाधाओं से मुक्ति दिलाने के लिए भी जाना जाता है. यहां आने वाले भक्तों का मानना है कि इस मंदिर में भगवान हनुमान की कृपा से बुरी शक्तियों का नाश होता है और उन्हें शांति मिलती है. यही कारण है कि यहां हमेशा भक्तों की भीड़ लगी रहती है.

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर से जुड़ी अन्य बातें:
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में भगवान हनुमान के साथ-साथ भगवान राम और माता सीता की भी पूजा की जाती है. मेहंदीपुर बालाजी मंदिर की मूर्ति के सामने भगवान राम-सीता की मूर्ति है. यहां हनुमानजी बाल रूप में विराजमान हैं.

इस मंदिर में आने वाले भक्तों को कुछ नियमों का पालन करना होता है जैसे कि मंदिर में शोर नहीं करना और प्रसाद को नहीं खाना. मेहंदीपुर बालाजी मंदिर साल के सभी दिन खुला रहता है लेकिन मंगलवार और शनिवार को यहां विशेष पूजा अर्चना की जाती है.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के 8 प्राचीन शिव मंदिरों का है अनोखा इतिहास, यहां दर्शन मात्र से पूरी हो जाती हैं भक्तों की मनोकामनाएं

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन के नियम:
प्रसाद: मंदिर के प्रसाद को न खाएं न किसी को दें, और न ही घर ले जाएं. मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा साथ आ सकती है.

भोजन: मंदिर परिसर में या बाहर किसी भी प्रकार का भोजन या पेय पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं है.

सुगंधित वस्तुएं: इत्र, परफ्यूम, या किसी भी प्रकार की सुगंधित वस्तुएं मंदिर में ले जाने की अनुमति नहीं है.

आरती: आरती के समय पीछे मुड़कर न देखें.

homeastro

इस मंदिर का प्रसाद खाना और घर लाना है सख्त मना, जानें क्या है रहस्य

Source link

Previous post

साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लग रहा है? जानें तिथि और सूतक काल, भारत में दृष्य होगा या नहीं

Next post

इस महाशिवरात्रि मनोकामना पूर्ति के लिए इस धातु के शिवलिंग की करें पूजा, भोलेनाथ की जरूर मिलेगी कृपा

You May Have Missed