मेष राशि के लोगों को आज हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, अटका हुआ धन मिलेगा वापस, जानें पूरा राशिफल
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
Mesh Aaj Rashifal: मेष राशि के जातकों के लिए बेहद खास दिन है. ग्रह गोचर की स्थिति के अनुसार आज के दिन मेष राशि के जातकों के लिए हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी.धन आगमन के मार्ग प्रशस्त होंगे. रुका हुआ धन वापस मिलेग…और पढ़ें
राशि फल
अयोध्या: मानव जीवन पर वैदिक ज्योतिष शास्त्र का विशेष प्रभाव रहता है. व्यक्ति के जीवन में राशि चक्र की 12 राशियों और 9 ग्रहों का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिलता है. इन्हीं के आधार पर व्यक्ति की कुंडली से लेकर आगामी भविष्य तक की गणना की जाती है. प्रत्येक महीने ग्रह गोचर होता है. साथ ही प्रत्येक दिन ग्रहों की स्थिति में बदलाव भी होता है. ऐसी स्थिति में आज 4 फरवरी है. आज के दिन राशि चक्र की पहली राशि मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है, तो चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से बताते हैं.
अयोध्या की ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि आज के दिन मेष राशि के जातकों के लिए बेहद खास दिन है. ग्रह गोचर की स्थिति के अनुसार आज के दिन मेष राशि के जातकों के लिए हर क्षेत्र में वृद्धि होगी. रुका हुआ धन वापस मिलेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. व्यापार में निरंतर वृद्धि के योग्य बनेंगे. स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी दूर होंगी.
लव लाइफ की अगर बात की जाए तो मेष राशि के जातकों के लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा. नए रिश्ते बन सकते हैं. पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं. बातचीत करने से संबंध मजबूत होंगे.
करियर के क्षेत्र में मेष राशि के जातकों को सफलता मिलेगी. नौकरी में सीनियर का साथ मिलेगा. समाज में भी मान सम्मान की वृद्धि होगी .
आर्थिक स्थिति में उन्नति होगी. व्यापार में निरंतर वृद्धि होगी. धन आगमन के मार्ग प्रशस्त होंगे. रुका हुआ धन वापस मिलेगा. खर्चे पर कंट्रोल करें.
लकी नंबर – 3, 6, 7, 9
कलर – ब्राइट रेड
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
February 04, 2025, 07:11 IST
मेष राशि के लोगों को आज हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, अटका हुआ धन मिलेगा वापस
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


