सिर्फ सजावट नहीं, किस्मत भी बदलती है लाफिंग बुद्धा.. जानिए रखने का सही तरीका
Last Updated:
यदि कोई व्यक्ति अपने व्यापार या नौकरी में प्रगति की कामना करता है तो वह अपने कार्यालय या दुकान में लाफिंग बुद्धा को धन रखने के स्थान के पास या उत्तर दिशा में स्थापित कर सकता है.उन्होंने कहा कि वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को धन और करियर से जुड़ी दिशा माना गया है.
अंबाला: आजकल घरों और दफ्तरों में लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा रखना एक आम चलन बन गया है. लोग इसे सुख-समृद्धि, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि लाफिंग बुद्धा को सही दिशा और उचित स्थान पर रखा जाए तो घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है और परिवार में खुशहाली का संचार होता है. हालांकि, इसके लिए कुछ विशेष नियमों का पालन करना जरूरी माना गया है. बता दें कि वास्तु शास्त्र में लाफिंग बुद्धा के विभिन्न स्वरूपों का अलग-अलग महत्व बताया गया है जिसमें कंधे पर पोटली लिए हुए लाफिंग बुद्धा को दुखों और नकारात्मकता को दूर करने वाला माना जाता है, जबकि दोनों हाथ ऊपर उठाए हुए लाफिंग बुद्धा को सौभाग्य और उन्नति का प्रतीक माना जाता है. दरअसल, बच्चों के साथ बैठे लाफिंग बुद्धा को पारिवारिक सुख और सामंजस्य से जोड़कर देखा जाता है, जबकि सिक्कों पर बैठे लाफिंग बुद्धा को आर्थिक समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.
लाफिंग बुद्धा कहां और कैसे रखें
वहीं इस बारे में लोकल 18 को ज्यादा जानकारी देते हुए अंबाला के ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित दीपलाल जयपुरी ने बताया कि लाफिंग बुद्धा को कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए. इसे हमेशा साफ-सुथरी और थोड़ी ऊंची जगह पर स्थापित करना शुभ माना गया है.
लाफिंग बुद्धा कहां न रखें
इसके अलावा इसे बेडरूम, बाथरूम या रसोईघर में रखने से बचना चाहिए, क्योंकि वास्तु शास्त्र में इन स्थानों को इसके लिए उपयुक्त नहीं माना गया है.उन्होंने बताया कि घर के मुख्य द्वार के सामने, लेकिन घर के अंदर की ओर मुख करके लाफिंग बुद्धा रखना शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और नकारात्मकता दूर रहती है.वहीं ड्राइंग रूम में इसे पूर्व दिशा की ओर रखने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहता है.
वहीं पंडित दीपलाल जयपुरी के अनुसार यदि कोई व्यक्ति अपने व्यापार या नौकरी में प्रगति की कामना करता है, तो वह अपने कार्यालय या दुकान में लाफिंग बुद्धा को धन रखने के स्थान के पास या उत्तर दिशा में स्थापित कर सकता है. उन्होंने कहा कि वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को धन और करियर से जुड़ी दिशा माना गया है, जबकि वास्तु के जानकारों का यह भी कहना है कि लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा को हमेशा साफ रखना चाहिए.
टूटी हुई प्रतिमा न रखें
यदि किसी कारणवश प्रतिमा टूट जाए तो उसे घर में नहीं रखना चाहिए. साथ ही, इसे स्वयं न खरीदकर घर दूसरे द्वारा गिफ्ट देना लाना शुभ माना जाता है. यह सभी बातें पारंपरिक वास्तु मान्यताओं पर आधारित हैं, जिन्हें लोग अपनी आस्था और विश्वास के अनुसार अपनाते हैं. उनका मानना है कि लाफिंग बुद्धा केवल एक प्रतिमा नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच, प्रसन्नता और आशावाद का प्रतीक है. यदि इसे वास्तु के नियमों के अनुसार स्थापित किया जाए तो यह घर के वातावरण को सकारात्मक बनाने में सहायक माना जाता है और परिवार में सुख-शांति तथा खुशहाली का संदेश देता है.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें


