वृषभ राशि वालों का आज शेयर मार्केट में होगा मुनाफा, लव लाइव में आएगा संकट
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashi: काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि 30 जनवरी को वृषभ राशि के जातकों लव लाइफ में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. आज आपको शेयर बाजार में इन्वेस्ट से अच्छा फायदा मिल सकता है….और पढ़ें
वृषभ राशि दैनिक राशिफल
वाराणसी: वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार 30 जनवरी को माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है. इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र और व्यतिपाता योग का संयोग बन रहा है. आइये जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है.
काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि 30 जनवरी को वृषभ राशि के जातकों को लव लाइफ में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. आज आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है. इसके अलावा आप अपने पार्टनर की छोटी मोटी गलतियो को इग्नोर करें. नहीं तो इससे आपके बीच तकरार बढ़ सकती है.
शेयर में निवेश से फायदा
आज के दिन वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आज आपको शेयर बाजार में इन्वेस्ट से अच्छा फायदा मिल सकता है. इसके अलावा आप प्रॉपटी में निवेश से भी अच्छा लाभ लें सकतें हैं. आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है. इसलिए आज के दिन आपको अपना ख्याल भी रखना होगा. आज आप बाहर की चीजों को खाने से परहेज करें, नहीं तो इससे आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.
व्यापार में वृद्धि के योग
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज बिजनेस के लिहाज से भी बेहद खास है. आज व्यापार में वृद्धि के योग दिखाई दें रहें हैं. आज आप किसी को भी पैसे उधार न दें. इसके अलावा आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. वहीं, आप कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं.
करियर की मुश्किलें होंगी दूर
करियर के लिहाज से देखा जाए तो आज आपके करियर सम्बंधित सभी मुश्किलें दूर होंगी. आज आपको आपके कार्यक्षेत्र में सीनियर का सहयोग मिलेगा.
बरसेगा धन, करें ये उपाय
आज आपका शुभ अंक 5 और शुभ रंग पीला है. आज के दिन आप पीले चंदन या हल्दी का तिलक लगाएं और केले के जड़ में गुड़ और चना चढ़ाएं. इससे आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है.
Varanasi,Uttar Pradesh
January 30, 2025, 05:53 IST
वृषभ राशि वालों का आज शेयर मार्केट में होगा मुनाफा, लव लाइव में आएगा संकट


