साल के अंत में होगा शुक्र का शनि की राशि में प्रवेश, इन राशियों पर आएगी आफत
हरिद्वार: वैदिक ज्योतिष के अनुसार गोचर का सीधा संबंध सभी नौ ग्रहों और 12 राशियों से होता है. गोचर का अर्थ ग्रहों की चाल से है. जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो इस प्रक्रिया को गोचर कहते हैं. ग्रहों के गोचर का देश-दुनिया के साथ व्यक्ति के जीवन पर भी बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करते रहते हैं. सूर्य से लेकर केतु तक सभी ग्रहों के राशि परिवर्तन का समय अलग-अलग होता है. जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है. ग्रहों के गोचर से कुछ राशियों को सकारात्मक फल मिलता है. जबकि कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.
भौतिक सुखों के दाता शुक्र ग्रह साल 2024 के आखिरी सप्ताह में राशि परिवर्तन करेंगे. साल 2024 के आखिरी 3 दिन और जनवरी 2025 में कुछ राशि के जातकों के लिए अच्छे नहीं रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह भौतिक सुखों को प्रदान करने वाले हैं. शुक्र ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. शुक्र का यह गोचर 28 दिसंबर की रात को होगा. शुक्र ग्रह एक राशि पर करीब 26 दिनों तक गोचर करते हैं और उसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं. शुक्र ग्रह के गोचर का सभी 12 राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ेगा.
वहीं, शुक्र ग्रह के कुंभ राशि में प्रवेश करने की जानकारी लोकल 18 को देते हुए हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा बताते हैं कि शुक्र ग्रह 28 दिसंबर की रात 11:48 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. शुक्र ग्रह के कुंभ राशि में गोचर करने से मेष राशि, कुंभ राशि और तुला राशि के जातकों का भाग्य उदय होगा. जातकों को इस दौरान धन संपत्ति, व्यापार, कारोबार में धन लाभ, व्यापार में वृद्धि और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ विवाह के लिए रिश्ते मजबूत होने के योग बनेंगे. शुक्र ग्रह के गोचर से इस दौरान तीन राशियों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.
मीन राशि: हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा ने लोकल 18 की टीम को बताया कि शुक्र ग्रह का गोचर कुंभ राशि में होने पर मीन राशि के जातकों के लिए सबसे अधिक कष्टदाई रहेगा. शुक्र ग्रह का शनि की कुंभ राशि में गोचर मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं है. मीन राशि के लिए शुक्र तृतीयेश हो जाएंगे और तृतीयेश जहां भी बैठते हैं. उन जातकों को अनेकों समस्याओं का सामना करना होता है.
ऐसे में शुक्र यहां मीन राशि यानी 12 वें घर पर बैठेंगे, जो मीन राशि की नींद उड़ा देंगे. आप जो भी कारोबार करते हैं. उसमें आपको नुकसान होगा. क्योंकि शुक्र अष्टमेश भी होंगे. शुक्र ग्रह इस दौरान मीन राशि पर सबसे अधिक नकारात्मक प्रभाव होगा. आपकी अपनी पत्नी या प्रेमी के साथ संबंध टूटने के भी योग हैं. यह समय मीन राशि के जातकों को संयम रखना होगा.
वृश्चिक राशि: ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा ने बताया कि कुंभ राशि में प्रवेश वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं है. 12 वें घर के स्वामी शुक्र ग्रह चतुर्थ स्थान यानी वृश्चिक राशि पर आने से आपकी माता को समस्या या कष्ट हो सकता है.
वहीं, इस गोचर के दौरान आपका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है, जिससे आपका अधिक पैसा खर्च होगा और आपका बजट बिगड़ जाएगा. विशेष तौर पर वाहन चलाते हुए आपको विशेष ध्यान रखना होगा. वाहन को ज्यादा तेजी से न चलाएं. वाहन चलाते समय हेलमेट या सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें और अपने माता के स्वास्थ्य का विशेष तौर पर ध्यान रखें.
उपाय: मीन राशि के जातक शुक्र ग्रह के कुंभ राशि में गोचर करने के दौरान बृहस्पतिवार और शुक्रवार के दिन भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें. बृहस्पतिवार के दिन आपको भगवान शिव को पीले पुष्प अर्पित करने और शुक्रवार के दिन सफेद पुष्प अर्पित करने से सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा. शुक्रवार के दिन गरीब जरूरतमंद और असहाय लोगों को सफेद या हल्के रंग का कोई भी वस्त्र दान करने से आपको गोचर से होने वाली समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा.
वहीं, वृश्चिक राशि वाले जातकों को शुक्र ग्रह के कुंभ राशि में गोचर के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ, घर में या घर के बाहर कोई पौधा लगाने पर, किसी जरूरतमंद को उसकी मनपसंद चीज खिलाने पर गोचर से होने वाली समस्या से छुटकारा मिल जाएगा.
Note: कुंभ राशि में शुक्र ग्रह के गोचर से राशियों पर होने वाले नकारात्मक प्रभाव की ज्यादा जानकारी के लिए आप हरिद्वार के प्रसिद्ध विद्वान ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 7895714521 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.
Tags: Haridwar news, Horoscope Today, Local18, Religion 18, UK News
FIRST PUBLISHED : December 21, 2024, 06:35 IST


