Singh Rashifal: आज करियर में बृहस्पति दिलाएंगे जबरदस्त उछाल, ऐसी ग्रह स्थिति सिंह राशि वालों का बदल देगी दिन
रांची. सिंह राशि की गोचर कुंडली के दशम भाव में बृहस्पति का गोचर और चंद्रमा के लग्न में होने के कारण आज का दिन कुछ मामलों में बेहतर रहने वाला है. रांची के ज्योतिषाचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने लोकल 18 को बताया कि सिंह राशि वालों को करियर में प्रगति मिलेगी, प्रेम संबंध में भी रिश्ते पहले के मुकाबले मधुर होंगे…
करियर
बृहस्पति चूंकि दशम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे खासतौर पर गवर्नमेंट सेक्टर में जाने वाले या फिर नौकरी ढूंढने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है. वहीं जो लोग जॉब बदलना चाहते हैं, उनके लिए भी यह समय बड़ा उत्तम है. करियर में प्रगति होगी.
लव लाइफ
प्यार के मामले में भी आज का दिन बेहद अनुकूल है. पार्टनर के साथ तालमेल देखने को मिलेगा. मन प्रसन्न रहेगा, जिससे आप बाहर घूमने भी जा सकते हैं. क्वालिटी टाइम स्पेंड भी कर सकते हैं.
स्वास्थ्य
चंद्रमा लग्न में है, इसलिए स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहना होगा. ठंडी चीजों का सेवन न करें तो बेहतर होगा. वहीं, भागदौड़ भरी यात्रा करनी पड़ सकती है. इससे थकान हो सकती है, सेहत का विशेष ध्यान रखें.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति थोड़ी ढीली रह सकती है और अकारण पैसे खर्च हो सकते हैं. लेनदेन हो सकते हैं. सेविंग की दिक्कत हो सकती है. खर्च सोच-समझ कर करें नहीं तो कर्ज भी लेना पड़ सकता है.
शिक्षा
विद्यार्थियों के लिए आज का समय पूरी तरह अनुकूल रहेगा, इच्छा शक्ति प्रबल रहेगी. इससे आप लंबे समय तक समझ कर और गहनता से पढ़ पाएंगे, एकाग्रता बनी रहेगी.
FIRST PUBLISHED : December 21, 2024, 07:12 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


