Singh Rashifal: आज कुछ बड़ा प्लान कर रहे तो टाल दें सिंह राशि वाले, इन क्षत्रों में साथ नहीं देंगे सितारे
रांची. हर दिन ग्रहों की चाल व्यक्ति के जीवन को किसी ने किसी रूप में प्रभावित जरूर करती है. ऐसे में ज्योतिष शास्त्र को मानने वाले लोगों के मन में सवाल जरूर आता है कि आज का उनका दिन कैसा रहेगा? इसी कड़ी में सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा जानते हैं. रांची के ज्योतिषाचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने लोकल 18 को बताया कि सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है.
करियर
करियर में जो लोग नए अवसर तलाशना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद विशेष है. आज कोई नया अवसर आपके पास खुद चलकर आ सकता है तो करियर के लिहाज से आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है. मौके को हाथ से जाने न दें.
लव लाइफ
आज के दिन थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है. बिना कारण पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए दिमाग को शांत रखें और किसी भी बात पर गुस्सा करना या रिएक्ट करने से थोड़ा बचें.
स्वास्थ्य
आज ठंडी चीजों से खासकर परहेज करके चलें. सिंह राशि के बूढ़े-बुजुर्ग यात्रा करने से आज बचें. जरूरी न हो तो घर से न निकलें. वहीं, जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है, वे आज गुस्सा करने से बचें, वरना समस्या और ज्यादा उलझ सकती है.
आर्थिक स्थिति
सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति आज उतनी अच्छा नहीं है, इसलिए अधिक खर्च होने की संभावना है. आप गलत जगह भी पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. आज खासतौर पर पैसे को लेकर सतर्क रहें. कहीं बड़ा इन्वेस्ट करने की सोच रहे तो आज के लिए टाल दें.
शिक्षा
सिंह राशि के विद्यार्थियों का मन आज फिलहाल एकाग्र नहीं रहेगा. कोशिश करें कि फालतू बातों में न उलझें और ध्यान लगाकर पढ़ने बैठें. इससे उन्हें काफी फायदा मिलेगा व मन इधर-उधर भटकेगा नहीं.
FIRST PUBLISHED : December 19, 2024, 06:29 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


