निर्जला एकादशी 5 राशिवालों के लिए शुभ, हरि कृपा से जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, लेकिन ये काम
Last Updated:
Nirjala Ekadashi 2026 horoscope prediction: इस साल निर्जला एकादशी 25 जून को है. निर्जला एकादशी का दिन 5 राशिवालों के लिए शुभ रहेगा. इन लोगों पर भगवान विष्णु की कृपा होगी, जिससे सुख और समृद्धि बढ़ेगी. सेहत ठीक रहेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
निर्जला एकादशी 2026 का राशिफल.
Nirjala Ekadashi 2026 Lucky Zodiac Signs: निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून दिन गुरुवार को है. इस दिन बिना अन्न और जल के व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं. हरि कृपा से निर्जला एकादशी का दिन 5 राशिवालों के लिए शुभ है. इन लोगों को जीवन में सुख, समृद्धि और नए अवसर प्राप्त होंगे. सेहत में सुधार होगी और आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी. आइए जानते हैं निर्जला एकादशी की 5 लकी राशियों के बारे में.
निर्जला एकादशी की 5 भाग्यशाली राशियां
सिंह: निर्जला एकादशी को सिंह राशिवाले जो शुभ काम करना चाहते हैं, उसे करें, तो सफलता मिलने की संभावना अधिक है. नौकरी और बिजनेस वाले लोग अपनी योजनाओं का प्रारंभ कर सकते हैं क्योंकि दिन आपके अनुकूल है. लोग आपके काम की तारीफ करेंगे, बॉस भी खुश रहेंगे. नई जॉब या कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. इस दिन कुछ सकारात्मक बदलाव होने की उम्मीद है. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा.
कन्या: निर्जला एकादशी के दिन कन्या राशिवालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. कोई पुरानी बीमारी है तो उसमें सुधार होगा. इस दिन आपको कोई उपलब्धि या पुरस्कार मिल सकता है. मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा, बस मन से सकारात्मक बने रहें. योग और ध्यान से स्वयं को संतुलित रखें. कोई ऐसा काम जो काफी समय से पूरा नहीं हो पा रहा है, उसमें आपको सफलता मिल सकती है.
वृश्चिक: निर्जला एकादशी को वृश्चिक वालों को धन लाभ हो सकता है, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. फिजूलखर्च पर नियंत्रण रखें. कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा. करियर ग्रोथ में किसी दोस्त से बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है. पूजा पाठ या अन्य मांगलिक कार्यों में मन लगेगा. मानसिक रूप से मजबूत होंगे और सेहत ठीक रहेगी. मन को एकाग्र रखें और मेहनत करें, शिक्षा प्रतियोगिता में कामयाबी मिल सकती है.
कुंभ: निर्जला एकादशी पर कुंभ वालों को अपने दिल की बात सुननी चाहिए. इससे आप अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं, दूसरों की बातों से भटकाव आ सकता है. हरि कृपा से इस दिन आपकी कोई एक इच्छा पूरी हो सकती है. आप नई ऊर्जा और प्रेरणा से भरपूर रहेंगे. कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोग पूरी ऊर्जा से अपना का करेंगे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे. कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं.
निर्जला एकादशी पर जरूर करें ये काम
निर्जला एकादशी के दिन व्रत रखें या न रखें, उस दिन पूजा के बाद आप जल का दान करें. पितरों को जल अर्पित करें. किसी प्यासे को पानी पिलाएं या घर के बाहर राहगीरों के लिए पानी की व्यवस्था करें. निर्जला एकादशी पर जल का दान करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलेगा और आप सुखी रहेंगे.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें


