मीन राशि वालों को आज पैतृक संपत्ति से होगा लाभ, इस उपाय से खत्म होगी समस्या

मीन राशि वालों को आज पैतृक संपत्ति से होगा लाभ, इस उपाय से खत्म होगी समस्या

Last Updated:

Aaj Ka Meen Rashifal 18 June 2026: सागर के ज्योतिषाचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज ने लोकल 18 से कहा कि आज (गुरुवार) मीन राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है. जिन जातकों के घर में पैतृक संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है, वह समाप्त होगा.

सागर. मीन राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन बहुत ही शुभ होने वाला है. आज धन-संपत्ति, व्यापार, करियर और लव लाइफ को लेकर बड़े ही शुभ संकेत मिल रहे हैं. हालांकि स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां आ सकती हैं. ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है. मीन राशि वालों को अगर कोई समस्या महसूस हो रही है, तो एक छोटा सा उपाय उसका समाधान कर सकता है. सागर के ज्योतिषाचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज लोकल 18 को बताते हैं कि आज मीन राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है. मीन राशि के जिन जातकों के घर में पैतृक संपत्ति को लेकर लंबे समय से झगड़ा चल रहा है, वह समाप्त होगा. पैतृक संपत्ति प्राप्त होने वाली है.

लव लाइफ में आज शुभ संकेत मिल रहे हैं. पार्टनर से बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे जीवन में प्रसन्नता आएगी. आपके हित में आपका पार्टनर सहयोग करेगा. आपके प्रति उसका प्रेम और अधिक बढ़ेगा. आज का दिन कुशल और मंगलमय व्यतीत होगा. मीन राशि के जातकों के व्यापार में भी तरक्की होगी. आज तरक्की संबंधी सकारात्मक योग बन रहा है. विशिष्ट फल प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में लाभ होगा. करियर के क्षेत्र में आज का दिन अच्छा बीतेगा.

कैसा रहेगा स्वास्थ्य?
स्वास्थ्य को लेकर आज सतर्क रहने की जरूरत है. बीपी, शुगर, थायराइड जैसी बीमारी हो सकती है. कोई हृदय से संबंधित बीमारी भी सामने आ सकती है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

आज के लिए उपाय
यदि मीन राशि के जातकों के जीवन में किसी प्रकार की समस्या चल रही है, तो आज एक श्रीफल, एक नारियल, पांच लौंग, एक इलायची, एक सुपारी और एक पान का पत्ता लें. पान के पत्ते पर सारी सामग्री रख दें और किसी शिव मंदिर जाकर नंदी भगवान को समर्पित कर दें. जीवन की सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Source link

You May Have Missed