मिथुन राशि वालों के संबंधों में आज आएगी दरार, तरक्की के खुल सकते हैं नए अवसर
हरिद्वार: आज 19 दिसंबर बृहस्पतिवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए कुछ अच्छा तो कुछ बुरा रहेगा. मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कौन सी चुनौतियां लेकर आएगा, जीवन की उन्नति के लिए आपको कितना संघर्ष करना पड़ेगा, कैसा रहेगा आज का दिन. ग्रहों की चाल मिथुन राशि पर कैसे पड़ेगी, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे? क्या कुछ आपके जीवन में बदलाव होगा और क्या कुछ आपको तरक्की मिलेगी या फिर नाराज हो जाएंगे अपने परिजन या कारोबार में होगा नुकसान. हरिद्वार के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से जानिए मिथुन राशि के जातकों का आज का राशिफल.
हरिद्वार के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा बताते हैं कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन संघर्ष भरा रहेगा. आज मिथुन राशि के जातकों के जीवन में कुछ बदलाव होंगे.
लव राशिफल: मिथुन राशि के लव राशिफल को लेकर हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताया कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं हैं. यदि आप शादीशुदा हैं, तो आपके अपने पति या पत्नी के साथ किसी तीसरे व्यक्ति जैसे आपके पति या पत्नी के बहन-भाई के कारण मनमुटाव, झगड़ा हो सकता है.
ऐसे ही आपके अपने प्रेमी या जिससे आप शादी करना चाहते हैं. उनसे किसी तीसरे व्यक्ति के कारण आपके रिश्तों में दरार पैदा हो सकती हैं. आपको आज ध्यान रखने की जरूरत है कि जो भी आप अपने साथी के साथ बात करें, सोच समझकर और संयम के साथ करें. वहीं, आज आपके अपने सहयोगियों के साथ संबंध भी ठीक नहीं रहने के योग हैं.
करियर राशिफल: वाणी के कारक बुध ग्रह मिथुन राशि के स्वामी ग्रह हैं. मिथुन राशि के जातकों के लिए आज 19 दिसंबर बृहस्पतिवार का दिन खास रहेगा. मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर को लेकर खास रहेगा. मिथुन राशि के जातकों के लिए तरक्की के नए अवसर खुल सकते हैं. यदि आपने नौकरी के लिए कहीं इंटरव्यू दिया है तो आपको वहां से आपके करियर को लेकर कोई शुभ संकेत या शुभ सूचना मिल सकती है.
वहीं, आपकी काबिलियत के दम पर आज आपको किसी बड़ी कंपनी से नौकरी के लिए फोन, ईमेल या पत्र के माध्यम से सूचना मिलने के योग है. करियर को लेकर आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है. भविष्य को सुनहरा करने के लिए आपने कड़ी मेहनत लगन से जो पढ़ाई आदि की है उसका आपको फल मिल सकता है.
व्यावसायिक राशिफल: पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताया कि मिथुन राशि के व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकते हैं. मिथुन राशि के जातक जो सरकारी या प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं. उनके अपने ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं. आपकी वाणी से कुछ ऐसे कटु शब्द निकलेंगे, जो आपके साथियों को अच्छे नहीं लगेंगे, जिससे आपके संबंध बिगड़ जाएंगे. आज आपको अपनी वाणी पर ध्यान रखने की जरूरत है. जब भी किसी से बात करें तो अपने शब्दों पर विशेष ध्यान रखें. इन बातों से परेशान होकर आप बिल्कुल भी अपनी जॉब ना बदले.
यदि आज आपको अपने कारोबार के लिए नया ऑफर मिलता है, तो इस ऑफर को आज न करके कल या कल के बाद करें. आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए थोड़ा परेशान और विचलित करने वाला रहेगा. आज आपको गुरु बृहस्पति के निमित्त पीले रंग की मिठाई किसी को खिलानी चाहिए और आज आपको पीले वस्त्र धारण करके ही घर से निकलना चाहिए, साथ ही सुबह के समय गुरु बृहस्पति के बीज मंत्र का 108 बार जाप करने से लाभ मिलेगा.
पारिवारिक संबंध राशिफल: ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि आज 19 दिसंबर बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला हैं. ग्रहों की चाल के अनुसार आज आपके अपने परिवार के सदस्यों के साथ संबंध ठीक रहेंगे. आपके संबंधों में जो खींचतान चल रही थी उस पर विराम लगेगा. आपको अपने परिवार का साथ और सहयोग मिलने के प्रबल योग हैं.
शुभ रंग: हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं. हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा बताते हैं कि आज मिथुन राशि के जातकों के लिए हल्का सफेद रंग शुभ रहने वाला है. जब आप घर से निकले तो बाहर जाकर किसी जरूरतमंद को हल्के सफेद रंग की मिठाई बर्फी, मावे के लड्डू, रसभरी या अन्य हल्के सफेद रंग की मिठाई जरूर खिलाएं.
साथ ही आप गरीब और असहाय लोगों को हल्के सफेद रंग के वस्त्र, कंबल आदि दान कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि जब आप अपने कार्य या किसी काम बाहर निकले तो हल्के सफेद रंग की शर्ट, जैकेट या रुमाल अपने पास जरूर रखें. इसको रखने से मन में शांति बनी रहेगी और आपकी वाणी पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा.
Note: सभी राशियों के बारे में जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 7895714521 और 9997509443 पर संपर्क करके पूरी जानकारी ले सकते हैं.
Tags: Haridwar news, Horoscope, Horoscope Today, Local18, Religion 18
FIRST PUBLISHED : December 19, 2024, 06:22 IST


