28 दिसंबर को होगा शुक्र राशि परिवर्तन, नए साल में सतर्क रहें ये 5 राशिवाले, धन, सुख-सुविधाओं में होगी कमी!
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन 28 दिसंबर को होने वाला है. सुख और सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र रात 11:48 बजे कुंभ राशि में गोचर करेगा. शुक्र के इस गोचर से नए साल में कुछ राशि के जातकों को सावधान रहना होगा क्योंकि उसके दुष्प्रभाव से धन, सुख, सुविधाओं में कमी आ सकती है. 28 दिसंबर से 28 जनवरी को सुबह 07:12 बजे तक शुक्र कुंभ राशि में रहेगा. उज्जैन के महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिषाचार्य डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी बता रहे हैं शुक्र गोचर के राशियों पर नकारात्मक प्रभाव के बारे में.
शुक्र गोचर से सावधान रहें ये 5 राशिवाले!
कन्या: शुक्र राशि परिवर्तन की वजह से कन्या राशिवालों को दुश्मनों से सावधान रहना होगा. वे आपके काम में बाधा या आपको हानि पहुंचा सकते हैं. अपने और परिवार के सदस्यों की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं. लव पार्टनर के साथ अनबन की स्थिति पैदा हो सकती है. बिजनेस पार्टनर के साथ वाद विवाद होने की आशंका है, जिसके कारण आमदनी प्रभावित हो सकती है. आप किसी पर भी विश्वास न करें क्योंकि आपके साथ धोखा होने की आशंका है. विवाह योग्य लोगों की शादी में देरी हो सकती है.
ये भी पढ़ें: शुक्र का कुंभ में होगा प्रवेश, नए साल में 4 राशिवाले बटोरेंगे पैसा-शोहरत, जानें शुभ प्रभाव
वृश्चिक: शुक्र गोचर का अशुभ प्रभाव वृश्चिक राशि के लोगों पर हो सकता है. आपको धन हानि हो सकती है. 28 दिसंबर से 28 जनवरी के बीच में आप शेया मार्केट या लॉटरी में कोई पैसा न लगाएं. वह डूब सकता है, जिसकी वजह से माली हालत खराब हो सकती है. आप मानसिक तौर पर परेशान होंगे. शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े लोगों का ध्यान भटक सकता है, जिसकी वजह से आपको असफलता मिल सकती है. परिवार का कोई सदस्य बीमार हो सकता है, जिसकी वजह से आप परेशान होंगे. धन व्यय होगा. फिजूलखर्च से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी.
धनु: शुक्र का गोचर धनु राशि के लोगों के करियर के लिए अशुभ हो सकता है. इस बीच में आपके पास नौकरी का कोई प्रस्ताव आता है तो उसे हड़बड़ी में स्वीकार न करें क्योंकि जॉब चेंज करने से आपकी मुश्किलें बढ़ने की आशंका है. इससे आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है. वैवाहिक जीवन में वाद विवाद की स्थिति बन सकती है, इसके कारण जीवनसाथी के साथ तनाव होगा. बातों को अधिक तूल न दें. परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है, ऐसे में आप अपने व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखें.
ये भी पढ़ें: सोमवती अमावस्या पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, पितर और माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, जानें मुहूर्त
मकर: शुक्र का राशि परिवर्तन होने से मकर राशि के लोगों के पास धन की कमी महसूस हो सकती है. अचानक खर्च बढ़ने से आप तनाव में आ सकते हैं क्योंकि कर्ज की स्थिति बन सकती है. इस 1 माह में आप यात्रा के दौरान सावधान रहें. वैसे भी स्वयं वाहन चलाते हैं तो अधिक सतर्क रहें क्योंकि दुर्घटना में चोट लगने की डर है. इस माह में आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि स्किन या ब्लड से जुड़ी समस्या हो सकती है.
मीन: शुक्र गोचर से मीन राशि के लोगों पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है. इस दौरान आपके काम अटक सकते हैं. जटिल परिस्थितियों में सही निर्णय लेने में आपको परेशानी हो सकती है. सही फैसले न लेने की वजह से बिजनेस में घाटा लग सकता है. इस एक माह में कोई नया काम करने से बचें क्योंकि उसमें कड़ी मेहनत के बाद भी मन मुताबिक सफलता प्राप्त होने में कठिनाई होगी. अपने स्वास्थ्य पर आप रुपए खर्च करेंगे. आपको अपनी आंखों और स्किन का विशेष ध्यान रखना होगा.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Horoscope
FIRST PUBLISHED : December 18, 2024, 12:14 IST


