Kanya Rashifal: दो खास योग…आज कराएंगे कन्या राशि वालों को मौज, बस पार्टनर से न लें पंगा, जानें दिन का हाल
देवघर: 17 दिसंबर 2024 यानी मंगलवार का दिन कन्या राशि वालों के कैसा रहेगा? देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने बताया कि आज पूस माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. आज दो शुभ योग ब्रह्म योग और इंद्र योग का भी निर्माण हो रहा है. साथ ही पुष्य नक्षत्र भी है. इस हिसाब से कन्या राशि वालों का दिन ठीक रहेगा, बस कुछ बातों का ध्यान देना है.
कमाई-धमाई
आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो आज कन्या राशि वालों का दिन ठीक ठाक रहने वाला है. आमदनी तो बेहतर होगी, लेकिन खर्च पर ध्यान देने की जरूरत है. अत्यधिक खर्च आपकी परेशानी का कारण बन सकता है. कोई भी कार्य करें तो सोच-विचार अवश्य कर लें.
नौकरीपेशा
करियर के हिसाब से कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है. कार्य के कारण विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. यात्रा आपके लिए सुखद रहने वाली है. नौकरी-पेशा वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. ऑफिस मे हर कार्य आत्मविश्वास के साथ करेंगे. आपके विरोधी आपकी उन्नति से जल सकते हैं.
सेहत
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा. लेकिन, बच्चे मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं. अस्पताल का चक्कर काटना पड़ सकता है. उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. हां, यदि आपको ब्लड प्रेशर है तो नियमित दवा लेते रहें.
फैमिली
पारिवारिक दृष्टिकोण से कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. घर में खुशनुमा का माहौल रहने वाला है. पिता के सहयोग से कोई अटका हुआ कार्य पूर्ण होगा.
लव लाइफ
प्रेम संबंध के लिए आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए शुभ नहीं रहने वाला है. पार्टनर के बीच किसी तीसरे की एंट्री हो सकती है. पार्टनर से कोई बात छुपा सकते हैं. विवाहित जातकों का जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है.
व्यापार
व्यापार-कारोबार के हिसाब से आज कन्या राशि वालों का दिन मिलाजुला रहने वाला है. किसी के ऊपर आंख मूंद कर भरोसा बिलकुल भी न करें. साथ ही कुछ भी करने से पहले सोच विचार अवश्य कर लें, अन्यथा हानि हो सकती है.
उपाय
नकारात्मक प्रभाव से बचने की लिए आज हनुमान जी की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें. साथ ही रोटी में सरसों तेल लगाकर काले कुत्ते को खिलाएं सब अच्छा होगा.
Tags: Astrology, Deoghar news, Horoscope Today, Local18
FIRST PUBLISHED : December 17, 2024, 06:40 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


