सिंह राशि वालों के लिए आज शुभ दिन, व्यापार में होगा लाभ, यहां से आएगी बड़ी खुशखबरी!

सिंह राशि वालों के लिए आज शुभ दिन, व्यापार में होगा लाभ, यहां से आएगी बड़ी खुशखबरी!

Last Updated:

29 July ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व होने से आध्यात्मिक दृष्टि से भी दिन विशेष माना जा रहा है. साथ ही उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेगा. ऐसे में सिंह राशि वालों को गुरु का पूजन और आशीर्वाद लेना जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सफलता का मार्ग प्रशस्त कर सकता है. 

Aaj Ka Singh Rashifal 29 July 2026, Leo Daily Horoscope: 29 जुलाई 2026, बुधवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कई मायनों में शुभ संकेत लेकर आया है. आज गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व होने से आध्यात्मिक दृष्टि से भी दिन विशेष माना जा रहा है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेगा. ऐसे में गुरु का पूजन और आशीर्वाद लेना जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सफलता का मार्ग प्रशस्त कर सकता है.

व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक मामलों में भी आज का दिन लाभदायक रह सकता है. खासकर अनाज, खाद्य सामग्री, किराना और दैनिक उपयोग की वस्तुओं से जुड़े कारोबारियों को अच्छा फायदा मिलने की संभावना है. नए व्यापारिक सौदे भविष्य में लाभ दे सकते हैं. यदि कोई निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सोच-समझकर लिया गया फैसला आगे चलकर बेहतर परिणाम दे सकता है. हालांकि किसी भी बड़े आर्थिक निर्णय में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा.

स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य की बात करें तो दिन सामान्य रहने वाला है. किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या के संकेत नहीं हैं और दिन संतुलित रहेगा. मानसिक रूप से भी स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन उत्साह सामान्य से थोड़ा कम महसूस हो सकता है. नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और पर्याप्त आराम लेने से पूरे दिन ऊर्जा बनी रहेगी.

करियर एवं शिक्षा राशिफल 
करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सिंह राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं. विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. यदि वे पूरी एकाग्रता और मेहनत के साथ पढ़ाई करेंगे तो सफलता मिलने की संभावना मजबूत रहेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी समय सकारात्मक माना गया है. वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं.

परिवारिक जीवन एवं लव लाइफ 
पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक माहौल बना रहेगा. दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा और पति-पत्नी के बीच आपसी समझ बनी रहेगी. संतान से सुख मिलेगा. संतान से जुड़े कार्यों में भी लाभ की संभावनाएं है. प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी. प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे का पूरा सहयोग करेंगे. आपसी संबंध काफी मजबूत रहेंगे.

आज के शुभ उपाय
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सिंह राशि के जातकों को अपने गुरु या गुरु गादी पर जाकर पूजन करना चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए. इससे जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी, कार्यों में सफलता मिलने की संभावना मजबूत होगी और आने वाले समय में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed