अगस्त का महीना इन 4 राशि वालों के जीवन में लाएगा खुशियां, बदलने वाली है किस्मत

अगस्त का महीना इन 4 राशि वालों के जीवन में लाएगा खुशियां, बदलने वाली है किस्मत

Last Updated:

August Rashifal Benefits: अगस्त का महीना कुछ राशि वालों के जीवन में खुशियां लेकर आने वाला है. इस महीने में विशेष योग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन चार राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहने की संभावना है.

अयोध्या: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब एक ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उसका प्रभाव मानव जीवन के साथ सभी 12 राशियों के जातक पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखने को मिलता है. ऐसी स्थिति में हिंदू पंचांग के अनुसार अगस्त के पहले सप्ताह में कर्क राशि में बनने जा रहा त्रिग्रही योग ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वर्तमान में सूर्य और गुरु कर्क राशि में विराजमान हैं, जबकि 5 अगस्त को बुध भी कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. इसके साथ ही सूर्य, गुरु और बुध की त्रिग्रही युति बनेगी. वैदिक ज्योतिष में इस योग को ज्ञान, प्रतिष्ठा, आर्थिक उन्नति और करियर में सकारात्मक बदलाव का संकेत माना जाता है.

अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार, इस विशेष योग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन चार राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहने की संभावना है. पंडित कल्कि राम के अनुसार, 5 अगस्त से बनने वाला सूर्य, गुरु और बुध का त्रिग्रही योग ज्ञान, सफलता, सम्मान और आर्थिक उन्नति का संकेत देता है.

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह त्रिग्रही योग चतुर्थ भाव में बनेगा, जिसे सुख, संपत्ति और पारिवारिक सुख का भाव माना जाता है. इस अवधि में करियर में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पहले किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. कुछ जातक नया वाहन, मकान या भूमि खरीदने का निर्णय भी ले सकते हैं.

कर्क राशि
कर्क राशि के लिए यह योग सबसे अधिक प्रभावशाली रहेगा, क्योंकि यह उनकी स्वयं की राशि में बनेगा. इस दौरान आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और ज्ञान में वृद्धि होगी. लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं. यदि किसी का धन लंबे समय से अटका हुआ है तो उसके वापस मिलने की संभावना है. जो लोग नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उन्हें किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर आगे बढ़ने पर सफलता मिल सकती है.

तुला राशि
तुला राशि के लिए त्रिग्रही योग दशम भाव यानी कर्म और करियर के भाव में बनेगा. इस कारण कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नौकरी करने वालों को वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है और पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं. विदेश में नौकरी या करियर बनाने की इच्छा रखने वालों के लिए भी यह समय अनुकूल रह सकता है. आय में वृद्धि और आर्थिक स्थिरता मिलने के साथ कुछ लोगों को महत्वपूर्ण पद और नई जिम्मेदारियां भी प्राप्त हो सकती हैं.

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह योग सप्तम भाव में बनेगा, जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा और सार्वजनिक जीवन में लाभ मिलने के संकेत हैं. राजनीति, प्रशासन, पब्लिक डीलिंग या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है. लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं. यदि अगस्त के महीने में सोच-समझकर निवेश किया जाए तो भविष्य में अच्छा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी. साथ ही नए व्यावसायिक संबंध भी लाभदायक साबित हो सकते हैं.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed