सावन में बदलेगी इन 4 राशियों की किस्मत! भगवान शिव की रहेगी विशेष कृपा

सावन में बदलेगी इन 4 राशियों की किस्मत! भगवान शिव की रहेगी विशेष कृपा

Last Updated:

30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन में ग्रहों की चाल बदलने वाली है.देवघर के ज्योतिषाचार्य के मुताबिक मेष, सिंह, कर्क और तुला राशि पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी और तरक्की के नए योग बनेंगे. देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने बताया कि इस बार सावन का महीना ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से बेहद अहम है.

देवघर: 30 जुलाई 2026 से पूर्णिमा के साथ ही सावन महीने की शुरुआत होने जा रही है. बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में भी श्रावणी मेले की रौनक चरम पर होगी. देश के अलग-अलग राज्यों से लाखों कांवड़िया सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल बाबा बैद्यनाथधाम पहुंचेंगे और भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे. धार्मिक आस्था के साथ-साथ इस बार का सावन ज्योतिष के लिहाज से भी काफी खास माना जा रहा है. वजह है कि पूरे सावन महीने में कई बड़े ग्रह अपनी चाल और राशि बदलने वाले हैं. ग्रहों के इस परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन चार राशियों के लिए यह महीना सबसे ज्यादा शुभ रहने वाला है. इन्हें भगवान शिव की विशेष कृपा मिलने के संकेत हैं. कौन-कौन से ग्रह अपना राशि परिवर्तन करेंगे किन राशियों के ऊपर भगवान शिव की कृपा बरसेगी जानते हैं सारी जानकारी देवघर के ज्योतिषाचार्य से?

क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने बताया कि इस बार सावन का महीना ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि सावन के दौरान शुक्र, मंगल, बुध और सूर्य अपनी राशि परिवर्तन करेंगे. इन ग्रहों के बदलाव से सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा, लेकिन मेष, सिंह, कर्क और तुला राशि के जातकों के लिए यह समय काफी शुभ रहने वाला है. पंडित मुद्गल के अनुसार भगवान शिव की आराधना, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र का जाप और सोमवार का व्रत करने से इन राशियों को विशेष लाभ मिलेगा. साथ ही अन्य राशि के लोग भी अगर सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा करेंगे तो उन्हें भी जीवन की परेशानियों से राहत मिल सकती है.

इन चार राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा 
सावन का महीना मेष राशि वालों के लिए काफी शुभ रहने वाला है. रुके हुए काम पूरे होने की संभावना बनेगी.नौकरी और व्यापार में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी.आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी.परिवार का सहयोग मिलेगा और घर में खुशियों का माहौल रहेगा.भगवान शिव की कृपा से आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई सफलता मिलेगी.

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के लिए सावन भाग्य का साथ लेकर आएगा.करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं.व्यापार में लाभ और नए काम की शुरुआत के योग बनेंगे.समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और प्रतिष्ठा मिलेगी.लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी.भोलेनाथ की कृपा से मनचाही सफलता मिलने की संभावना रहेगी.

कर्क राशि:
कर्क राशि वालों के लिए सावन कई खुशियां लेकर आएगा.धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं.नौकरी और कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे.परिवार में सुख-शांति और प्रेम का माहौल रहेगा.सेहत पहले से बेहतर रहेगी और मानसिक तनाव कम होगा.भगवान शिव की कृपा से हर काम में सफलता मिलने के संकेत हैं.

तुला राशि:
तुला राशि के लिए सावन का महीना बेहद लाभदायक रहेगा. आय के नए स्रोत बनने की संभावना है.रुका हुआ धन वापस मिल सकता है.नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है.दांपत्य जीवन और पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.भोलेनाथ की विशेष कृपा से हर क्षेत्र में सफलता और तरक्की मिलेगी.

About the Author

Manish Kumar

मनीष कुमार इस समय न्यूज18 हिंदी में बिहार, झारखंड और दिल्ली की टीम को लीड कर रहे हैं. इन राज्यों की बड़ी खबरों से लेकर खास फीचर स्टोरी तक, उनकी नजर हर अहम मुद्दे पर रहती है. उनका मुख्य उद्देश्य है कि हर जरूरी ख…

और पढ़ें

Source link

You May Have Missed