साप्ताहिक राशिफल: तुला राशि वाले इस सप्ताह लव लाइफ और पैतृक संपत्ति पर दें ध्यान, वृश्चिक

साप्ताहिक राशिफल: तुला राशि वाले इस सप्ताह लव लाइफ और पैतृक संपत्ति पर दें ध्यान, वृश्चिक

Last Updated:

Weekly Horoscope 27 July to 2 August 2026: जुलाई का यह सप्ताह तुला राशि वालों के लिए सामान्य तो और वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. तुला राशि वालों को कुछ जगहों पर अपने स्वाभिमान से समझौता करना पड़ सकता है और लव स्टोरी में कोई बड़ी समस्या आ सकती है. वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह काम और घर-परिवार के बीच संतुलन बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. धनु राशि वाले शुभचिंतकों और वरिष्ठों की सलाह को नजरअंदाज करने की गलती ना करें और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. विस्तार से पढ़ें तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों का 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

Zoom

तुला साप्ताहिक राशिफल Tula Saptahik Rashifal 27 July to 2 August 2026
तुला राशि वालों को जुलाई के अंतिम सप्ताह जीवन में किसी भी प्रकार का शॉर्टकट अपनाने से बचना होगा, अन्यथा उन्हें कई समस्याओं और भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. इस सप्ताह किसी और के झंझट में न पड़ें और किसी भी नियम-कानून को न तोड़ें. यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं, तो अपने कागजी काम पूरे रखें और पैसों का लेन-देन करते समय बहुत सावधानी बरतें. भूमि-भवन संबंधी विवादों को सुलझाने के लिए तुला राशि वालों को इस सप्ताह काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. पैतृक संपत्ति मिलने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं. रिश्तेदारों से बेहतर संबंध बनाए रखने के लिए तुला राशि वालों को कुछ जगहों पर अपने स्वाभिमान से समझौता करना पड़ सकता है. किसी भी बड़ी समस्या से बाहर निकलने में बड़ों की सलाह कारगर साबित होगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने काम और घर-परिवार के बीच संतुलन बनाने में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान काम की अधिकता के साथ-साथ खराब स्वास्थ्य भी आपकी परेशानी का कारण बनेगा. इस सप्ताह तुला राशि वालों की लव स्टोरी में कोई बड़ी समस्या आ सकती है. लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से आपका मन अशांत रहेगा. मुश्किल समय में आपका जीवनसाथी साये की तरह आपके साथ रहेगा.

भाग्यशाली रंग: सफ़ेद
भाग्यशाली अंक: 2

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल Vrishchik Saptahik Rashifal 27 July to 2 August 2026
वृश्चिक राशि वालों को जुलाई के अंतिम सप्ताह की शुरुआत में विलासिता की वस्तुएं खरीदने या घर की मरम्मत आदि के लिए अपनी जेब से ज़्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं, जिससे उनका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है. सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों का जूनियर या फिर सीनियर से विवाद हो सकता है. इससे बचने के लिए छोटी-छोटी बातों को तूल ना दें. व्यवसायियों को कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो अपने साझेदार के साथ किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए धन संबंधी सभी मुद्दों को सुलझाकर आगे बढ़ें. अगर आप किसी संस्थान में उच्च पद या नौकरी में बदलाव चाहते हैं, तो इसके लिए आपको थोड़ा और इंतज़ार करना होगा. कामकाजी महिलाओं को इस दौरान काम और घर-परिवार के बीच संतुलन बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को कड़ी मेहनत से ही मनचाहा परिणाम मिलेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति का खराब स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय बनेगा. लव लाइफ के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है और लव पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा.

भाग्यशाली रंग: ग्रे
भाग्यशाली अंक: 11

धनु साप्ताहिक राशिफल Dhanu Saptahik Rashifal 27 July to 2 August 2026
धनु राशि वालों के लिए जुलाई का अंतिम सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. इस सप्ताह धनु राशि वालों को लगेगा कि उन्हें अपनी मेहनत का कम फल मिल रहा है. कार्यक्षेत्र में जूनियर और सीनियर के बीच काम को लेकर तनाव हो सकता है. प्रतिकूल समय के कारण आपको छोटे से छोटे काम को भी पूरा करने में अधिक समय लग सकता है, तो वहीं आपको आवश्यकता से अधिक भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है. इस दौरान आपको नौकरी और व्यवसाय के साथ-साथ निजी जीवन की समस्याओं को सुलझाने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़ी कोई बड़ी समस्या आपके लिए चिंता का विषय बन सकती है. भूमि-भवन संबंधी मामलों को सुलझाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. इस दौरान अगर आपको एक कदम पीछे हटकर दो कदम आगे बढ़ने की संभावना दिखती है, तो आपको ऐसा करने में संकोच नहीं करना चाहिए. अपने शुभचिंतकों और वरिष्ठों की सलाह को नजरअंदाज करने की गलती ना करें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है. इस सप्ताह व्यस्त दिनचर्या के कारण लव लाइफ के लिए समय ना निकाल पाने के कारण आपका मन अशांत रहेगा. अपने खान-पान का ध्यान रखें, अन्यथा आपको पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.

भाग्यशाली रंग: मैरून
भाग्यशाली अंक: 12

About the Author

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…

और पढ़ें



Source link

You May Have Missed