देवशयनी एकादशी पर मकर राशि की बल्ले-बल्ले, करियर में सफलता के प्रबल योग

देवशयनी एकादशी पर मकर राशि की बल्ले-बल्ले, करियर में सफलता के प्रबल योग

Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 25 July 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और सकारात्मक रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार स्वास्थ्य में सुधार होगा और पूरे दिन ऊर्जा बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं, जबकि आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लिया गया फैसला लाभ देगा. देवशयनी एकादशी के शुभ संयोग से भगवान विष्णु की पूजा विशेष फलदायी रहेगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए 25 जुलाई यानी आज का दिन शुभ और आपके अनुकूल रहने की संभावना है. आज नई ऊर्जा का संचार होगा और लंबे समय से चली आ रही परेशानी कम होगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में भी आपका मन एकाग्र रहेगा और कई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे हो सकते हैं. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. आर्थिक मामलों में भी सोच-समझकर लिए गए फैसले भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार, आज देवशयनी एकादशी का पावन पर्व होने से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करना विशेष फलदायी रहेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आध्यात्मिक वातावरण मन को शांति प्रदान करेगा. जरूरतमंदों की सहायता करना और सात्विक जीवनशैली अपनाना आपके लिए शुभ रहेगा. विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को भी अपने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. पूरे दिन सकारात्मक सोच बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें.

स्वास्थ्य में लगातार सुधार के संकेत

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा. पुरानी परेशानियों में राहत मिलने के योग हैं और शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी. आज आप सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं. हालांकि अपनी दिनचर्या और खान-पान का ध्यान रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा.

आर्थिक मामलों में मिलेंगे शुभ समाचार

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन लाभकारी रहेगा. धन से जुड़े मामलों में लगातार शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं. व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव और वर्चस्व बढ़ेगा. व्यापारियों को नए अवसर प्राप्त होंगे और नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का लाभ मिल सकता है. आज आपकी कार्यक्षमता और निर्णय लेने की क्षमता की सराहना होगी.

प्रेम और पारिवारिक जीवन रहेगा सुखद

प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद भाग्यशाली रहेगा. प्रेमी-प्रेमिका के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी और आपसी संबंधों में मधुरता आएगी. दांपत्य जीवन में भी पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा. परिवार आपकी प्राथमिकता रहेगा और अपनों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा.

यात्राओं से मिल सकता है लाभ

आज यात्रा के भी अच्छे योग बने हुए हैं. कामकाज या अन्य कारणों से होने वाली यात्राएं आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है. जितनी अधिक यात्राएं करेंगे, उतने ही धन लाभ और नए अवसर प्राप्त होने की संभावना बन रही है.

मकर राशि के जातक करें ये उपाय

आज देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर भगवान विष्णु की श्रद्धापूर्वक आराधना करें और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें. शनिवार होने के कारण शनि मंदिर में तिल और तेल अर्पित करना भी शुभ रहेगा. इससे जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed