Aaj Ka Meen Rashifal: सूर्य का राशि परिवर्तन बनेगा वरदान, धन, करियर और प्रेम में मिलेगा शा

Aaj Ka Meen Rashifal: सूर्य का राशि परिवर्तन बनेगा वरदान, धन, करियर और प्रेम में मिलेगा शा

Last Updated:

Aaj Ka Meen Rashifal: शनिवार को मीन राशि के जातकों के जीवन में सूर्य उच्च के होने जा रहे हैं. ऐसा होने की वजह से हर तरह के कार्य क्षेत्र में विभाग में लाभ की प्राप्ति होती है. शनिवार के दिन भाग्य अंक 8 है और शुभ अंक 9 है. इस दिन शुभ रंग केसरिया नारंगी है.

Aaj Ka Meen Rashifal: 25 जुलाई 2026 दिन शनिवार को आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इसे देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस दिन तीन बड़े ही शुभ योग बन रहे हैं, जिसमें ब्रह्म योग, अमृत सिद्धि योग और हंस राजयोग जैसे शुभ संयोग शामिल है. इन योग के बनने की वजह से जप-तप अध्यात्म से जुड़े काम करने पर अच्छा साल की प्राप्ति होगी तो बिजनेस व्यापार से संबंधित कार्य करेंगे. ट्रेन में विशेष लाभ मिलेगा. सागर के ज्योतिष आचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज बताते हैं कि देवशयनी एकादशी दिन शनिवार को मीन राशि के जातकों के जीवन में सूर्य उच्च के होने जा रहे हैं. ऐसा होने की वजह से हर तरह के कार्य क्षेत्र में विभाग में लाभ की प्राप्ति होती है. शनिवार के दिन भाग्य अंक 8 है और शुभ अंक 9 है इस दिन शुभ रंग केसरिया नारंगी है.

व्यापार में सफलता
25 जुलाई को मीन राशि वाले जातकों के लोग व्यापार से संबंधित कोई कार्य कर रहे हैं. इसमें उन्हें सफलता मिलेगी, जो लंबे समय से कोई कार्य रुका हुआ है जिसको आप शुरू करना चाह रहे थे. वह नया कार्य भी शुरू हो सकता है, जो आपका रुका हुआ पैसा है. वह भी आज मिलने का योग है साथ ही पैतृक संपत्ति में भी लाभ की प्राप्ति होगी.

कोई पुरानी बीमारी होगी दूर
मीन राशि के जातक आज के दिन आप उत्साह और उमंग से भरपूर रहेंगे. सामान्य दिनों की तरह ही आज का दिन भी रहेगा लेकिन आपको लापरवाही भी नहीं करनी है. बाहरी खान-पान से बचाव करना है और अगर सफर कर रहे हैं तो वाहन को सावधानी पूर्वक चलाएं किसी को कोई पुरानी बीमारी है तो उसमें राहत की खबर आ सकती है.

शिक्षा और करियर
शिक्षा और करियर की दिशा में मीन राशि के जातक थोड़ा ध्यान रखें क्योंकि अति उत्साह में गड़बड़ी हो सकती है. इसलिए अपने स्टाफ के सीनियर अधिकारियों और साथी कर्मचारियों से संयमित व्यवहार करें. इनका आपको सपोर्ट मिलेगा, जो विद्यार्थी तैयारी कर रहे हैं आज के दिन उनका पढ़ाई में मन लगेगा और वह ज्यादा समय तक याद रहेगा.

लव-लाइफ कैसी रहेगी
मीन राशि के जातक शनिवार के दिन लव-लाइफ को लेकर भी प्रसन्न रहेंगे पूरा दिन अच्छे से व्यतीत होगा. पार्टनर से संतुष्ट रहेंगे. पति-पत्नी में कोई अनबन चल रही है, तो उसमें जो गलतफहमियां है वह दूर होगी. रिश्ते पहले जैसे होंगे. आपको ज्यादा से ज्यादा समय घर पर व्यतीत करना चाहिए.

आज का उपाय
मीन राशि के जातक 25 जुलाई के दिन अकौवा के पत्ते पर राम राम लिखें और जो उसका नीचे वाला भाग होता है, उस पर चरण सेवक लिखकर अपना भी नाम लिख दें और इस पत्ते को हनुमान जी महाराज के चरणों में अर्पण कर दें. ऐसा करने से आपके जीवन में आज के दिन जो परेशानी आने वाली है वह खत्म होगी. साथ ही जो आपकी मनोकामनाएं हैं वह भी पूर्ण होंगी.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…

और पढ़ें

Source link

You May Have Missed