तुला राशि वालों आज हाथ से न जाने दें ये मौका, बन रहे हैं ये बड़े योग

तुला राशि वालों आज हाथ से न जाने दें ये मौका, बन रहे हैं ये बड़े योग

Last Updated:

Aaj ka Tula Rashifal 25 July 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख लेकर आ सकता है. चंद्रमा द्वितीय भाव में होने से धन, वाणी और पारिवारिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. अजमेर के ज्योतिषाचार्य हिमांशु दाधीच के अनुसार रुका हुआ पैसा मिलने, नए व्यापारिक सौदे बनने और नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने की संभावना है. परिवार में चल रहे विवाद बातचीत से सुलझ सकते हैं. शनिवार के दिन शनि देव की पूजा और जरूरतमंदों को दान करना शुभ फलदायी माना गया है.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि  के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मजबूती, पारिवारिक सुख और मधुर संबंधों का संकेत लेकर आया है. चंद्रमा आज आपके द्वितीय भाव यानी वृश्चिक राशि में विराजमान हैं. ज्योतिष में द्वितीय भाव धन, वाणी, परिवार और संचय का प्रतिनिधित्व करता है. ऐसे में आज आपकी बातचीत का तरीका और समझदारी आपके लिए कई नए अवसर लेकर आ सकती है. व्यापारियों के लिए नए सौदे और लाभ के अवसर बन सकते हैं.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. यदि आपको किसी भुगतान का लंबे समय से इंतजार था या फिर कोई रुका हुआ कार्य पूरा नहीं हो पा रहा था तो आज उसमें सफलता मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जबकि व्यापारियों के लिए नए सौदे और लाभ के अवसर बन सकते हैं. निवेश या बचत से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने पर भविष्य में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं.

परिवार में चल रहे मनमुटाव को आज कर सकते हैं दूर

आज आपकी वाणी आपके लिए सबसे बड़ा हथियार साबित होगी. अपनी प्रभावशाली और संतुलित बातों से आज आप लोगों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे. किसी पारिवारिक विवाद या गलतफहमी को भी आज आप शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा सकते हैं. यदि किसी प्रियजन से लंबे समय से मनमुटाव चल रहा है तो पहल करने के लिए आज का दिन अनुकूल है.

मानसिक तनाव भी कम होगा

वीकेंड होने के कारण आज आपको परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा. घर का वातावरण सुखद और आनंदमय रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने से मानसिक तनाव भी कम होगा. मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात या फोन पर बातचीत भी मन को प्रसन्नता होगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा लेकिन स्वादिष्ट भोजन के कारण खान-पान में लापरवाही न करें.

तुला राशि के जातक करें ये उपाय

आज शनिवार का दिन है, इसलिए तुला राशि के जातक शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए किसी शनि मंदिर या पीपल के वृक्ष के पास चमेली के तेल का दीपक जलाएं. इसके साथ ही किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन, अन्न या खाने-पीने की वस्तुओं का दान करें. मान्यता है कि इस उपाय से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed