मिथुन राशि वाले रखें वाणी पर संयम, वरना पार्टनर से बढ़ सकती है अनबन

मिथुन राशि वाले रखें वाणी पर संयम, वरना पार्टनर से बढ़ सकती है अनबन

Last Updated:

Mithun Rashifal Today 25 July: 25 जुलाई से चातुर्मास की शुरुआत के साथ सूर्य का कर्क राशि में गोचर हुआ है. वक्री बुध और राहु-मंगल के प्रभाव से मिथुन राशि के जातकों को विवाद से बचने की सलाह दी गई है. जानिए ज्योतिषाचार्य संजय से इसके ज्योतिषीय उपाय.

Mithun Rashifal Today 25 July: आज 25 जुलाई यानी शनिवार से पवित्र चातुर्मास की शुरुआत हो रही है. इस अवसर पर ग्रहों के राजा सूर्य देव कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय के अनुसार, जब सूर्य देव कर्क राशि में गोचर करते हैं तब सूर्य और चंद्रमा का एक-दूसरे पर विशेष प्रभाव पड़ता है. उन्होंने बताया कि ज्योतिष में सूर्य को आत्मा और चंद्रमा को मन या चेतना का कारक माना गया है. इस परिवर्तन से लोगों में एक नई चेतना का संचार होता है और जो लोग दूरदर्शी हैं, वे भविष्य के लिए नए और बेहतर विचार बना पाएंगे.

बुध की वक्र चाल और राहु-मंगल का प्रभाव
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि चातुर्मास की शुरुआत के साथ ही ग्रहों की स्थिति में एक और बड़ा बदलाव देखा जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस समय बुध ग्रह वक्री अवस्था में हैं और उन पर पापी ग्रह राहु की दृष्टि पड़ रही है. इसके साथ ही, वक्री बुध की दृष्टि मंगल ग्रह पर भी बनी हुई है. ज्योतिष शास्त्र के सिद्धांतों के अनुसार, जब बुध और मंगल का ऐसा संबंध या दृष्टि योग बनता है तो यह समाज और व्यक्तिगत जीवन में वाद-विवाद और तनाव की स्थितियां उत्पन्न करता है.

मिथुन राशि जातकों के लिए चेतावनी
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि ग्रहों की इस स्थिति का सीधा असर मिथुन राशि वाले जातकों पर देखने को मिलेगा. आज मिथुन राशि के लोगों का अपने दोस्तों, परिजनों और सहकर्मियों के साथ मनमुटाव होने की पूरी संभावना है. इस दौरान मिथुन राशि वालों के स्वभाव में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. कभी आपका मिज़ाज बेहद नरम तो कभी अचानक गर्म हो सकता है. ज्योतिषाचार्य संजय की सलाह है कि आज मिथुन जातक बेवजह गुस्सा करने से बचें और किसी भी बात को लेकर अति-प्रतिक्रिया न दें.

‘मिसकम्युनिकेशन’ से बचें और सोच-समझकर बोलें
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि आज के दिन साथियों या करीबियों के साथ गलतफहमी होने के उच्च योग बन रहे हैं, जिससे छोटी सी बात का बतंगड़ बन सकता है. इसलिए कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें और अपनी वाणी पर संयम रखें. बिना सोचे-समझे बोले गए शब्द आपको किसी बड़े विवाद के पचड़े में डाल सकते हैं. बातचीत में स्पष्टता और सौम्यता बनाए रखना ही आज आपके लिए सबसे बड़ा बचाव साबित होगा.

उपाय: मौन, उपवास और प्लूटो का अष्टम भाव में संचार
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस समय प्लूटो अष्टम भाव में संचार कर रहे हैं. अगर मिथुन राशि के जातक आज के दिन उपवास रखते हैं या कुछ समय के लिए मौन धारण करते हैं तो इससे उनके स्वभाव में नरमी आएगी और मानसिक शांति मिलेगी. मौन धारण करने से अनचाहे विवाद टलेंगे और आपके संबंधियों के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे. संयम और सही व्यवहार अपनाने से आपको अपने हर कार्य में शुभ और सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…

और पढ़ें

Source link

You May Have Missed