बिजनेस में ग्रोथ, मिलेगा सपोर्ट, पार्टनर के लिए करें ये उपाय; कुंभ राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Kumbh Rashifal 24 July 2026: आज (शुक्रवार) आप अपने कार्यक्षेत्र में जिस भी काम को लेकर आगे बढ़ेंगे, उसमें ग्रोथ मिलने की उम्मीद बन रही है. पार्टनर का सपोर्ट आपके लिए काफी अहम साबित हो सकता है. आप धीरे-धीरे अपने काम में मजबूत स्थिति बनाने की ओर बढ़ रहे हैं.
बिलासपुर. कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन (शुक्रवार) अपने काम और भविष्य को लेकर आत्ममंथन करने वाला रहेगा. काम को लेकर थोड़ी बेचैनी और रुकावट महसूस हो सकती है लेकिन परिवार के साथ समय बिताने और अपनों के बीच खुशी के पल बिताने से मन को सुकून मिलेगा. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्य और टैरो कार्ड रीडर शक्ति के अनुसार, आज लाइफ पार्टनर, बिजनेस पार्टनर या किसी करीबी सहयोगी का साथ आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा. पार्टनर के सहयोग से कार्यक्षेत्र में ग्रोथ के नए रास्ते खुल सकते हैं. आइए जानते हैं कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
मेडिटेशन से मिलेगा फायदा
आज आप अपने काम को लेकर कुछ ज्यादा ही सोच-विचार करते नजर आ सकते हैं. आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आपका काम रुक गया है या चीजें आपकी उम्मीद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ रही हैं. इस वजह से मन में कई तरह के सवाल उठ सकते हैं. ऐसे समय में खुद पर दबाव बनाने के बजाय मेडिटेशन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. ध्यान और शांति के जरिए आप अपने विचारों को बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर पाएंगे.
परिवार के साथ बिताएंगे खुशी के पल
आज कुंभ राशि वालों के लिए परिवार के साथ समय बिताना काफी अच्छा रहेगा. अपनों के बीच जाकर आप इंजॉय और सेलिब्रेशन कर सकते हैं. परिवार के साथ बिताया गया समय आपके मन में खुशी और सकारात्मकता लेकर आएगा. यही सकारात्मक ऊर्जा आपको सफलता की ओर आगे बढ़ने में मदद करेगी.
पार्टनर का मिलेगा पूरा सहयोग
आज आपके लाइफ पार्टनर, बिजनेस पार्टनर या किसी अन्य पार्टनर का सहयोग आपको मिल सकता है. आपका पार्टनर आपके काम और आपकी तरक्की को लेकर गंभीर रहेगा और चाहता है कि आपकी लाइफ में लगातार ग्रोथ हो. कार्यक्षेत्र में आप पार्टनर के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेंगे. साझेदारी से जुड़े कामों में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं.
बिजनेस में ग्रोथ का योग
आज आप अपने कार्यक्षेत्र में जिस भी काम को लेकर आगे बढ़ेंगे, उसमें ग्रोथ मिलने की संभावना है. पार्टनर का सहयोग आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. आप धीरे-धीरे अपने काम में मजबूत स्थिति बनाने की ओर बढ़ रहे हैं और आने वाले समय में खुद को एक पावरफुल व्यक्ति के रूप में स्थापित कर सकते हैं.
पार्टनर नहीं है तो करें यह उपाय
अगर आपका कोई पार्टनर नहीं है या पार्टनर आपका सहयोग नहीं करता है, तो ज्योतिषाचार्य शक्ति के अनुसार, साउथ-ईस्ट दिशा यानी दक्षिण-पूर्व कोने में एक लाल गुलाब रखना आपके लिए शुभ हो सकता है. इससे शुक्र ग्रह को मजबूत करने और जीवन में सुख-सुविधा और लग्जरी बढ़ाने में मदद मिलने की मान्यता है.
सेहत को लेकर रहें सावधान
आज पैरों और शरीर में दर्द की समस्या हो सकती है, इसलिए ज्यादा थकान लेने से बचें और अपने शरीर को पर्याप्त आराम दें. मेडिटेशन और मानसिक शांति आपके स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी रहेगी.
आज का लकी नंबर और शुभ रंग
कुंभ राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 6 है. वहीं लाल, स्किन कलर, चॉकलेट, हरा और पीला रंग आपके लिए शुभ माने जा रहे हैं.
आज का मंत्र
शांत रहें, मेडिटेशन करें और पार्टनर के सहयोग के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


