सावन में इन चींजों से जरूर करें परहेज… बरसेगी शिव की कृपा, काशी के ज्योतिषी ने खोला राज
Last Updated:
Astro Tips: काशी के ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि शास्त्रों में सावन के महीने में तामसी भोजन से परहेज करना चाहिए. इसके साथ ही इस महीने में किसी भी तरह के साग का सेवन करना पूरी तरह वर्जित बताया गया है. विज्ञान के अनुसार,इस महीने में बारिश के कारण पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है. ऐसे में साग में फाइबर की मात्रा अधिक होती है. पाचन शक्ति कमजोर हो तो इसे पचा पाना मुश्किल होता है. यही वजह है कि इस महीने इसका सेवन विज्ञान में भी वर्जित बताया गया है.
Sawan 2026: सावन का पवित्र महीना शुरू होने वाला है. इस साल 30 जुलाई से इसकी शुरुआत होगी. यह महीना भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए बेहद खास होता है. यह महीना मन और तन की सुद्धि के लिए अति महत्वपूर्ण होता है. इस पवित्र महीने में कई चींजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए. इसके पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व बताया गया है.आइये जानते है इसके बारे में….
काशी के ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि शास्त्रों में सावन के महीने में तामसी भोजन से परहेज करना चाहिए. इसके साथ ही इस महीने में किसी भी तरह के साग का सेवन करना पूरी तरह वर्जित बताया गया है. विज्ञान के अनुसार,इस महीने में बारिश के कारण पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है. ऐसे में साग में फाइबर की मात्रा अधिक होती है. पाचन शक्ति कमजोर हो तो इसे पचा पाना मुश्किल होता है. यही वजह है कि इस महीने इसका सेवन विज्ञान में भी वर्जित बताया गया है.
हो सकती है ये समस्याएं
इसके अलावा सावन के महीने में बारिश के कारण जमीन से कीड़े मकौड़े भी आते है. हरी सब्जियां और साग में यह आसानी से पनप भी जातें है. जिससे पेट सम्बंधित कई तरह की दिक्कतें भी सामने आती है.ऐसी स्तिथि में लोग बीमार भी पढ़ जातें है.इसलिए सावन में साग का सेवन वर्जित बताया गया है.
दूध के सेवन से भी करें परहेज
सिर्फ साग ही नहीं बल्कि इस महीने में दूध का सेवन करने से भी बचना चाहिए. इसके पीछे भी एक खास वजह है. गाय या भैंस जो घास खातें है.उस घास में भी कीड़े और बैक्टरिया होते है.ऐसे में दूध की शुद्धता भी सीधे तौर पर प्रभावित होती है.इससे भी पेट सम्बंधित कई तरह की दिक्कतें हो सकती है.इसलिए शास्त्रों में सावन के महीने में दूध और उससे बनी चींजों का सेवन करने की भी मनाही है.तो यदि आप भी स्वस्थ्य और निरोग रहना चाहते है तो सावन में इन चीजों का सेवन बिल्कुल भी न करें.
About the Author
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…
और पढ़ें


