वृषभ राशि वालों की लव लाइफ में बढ़ेगा प्यार, जॉब में तनाव होगा खत्म
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal:ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन आर्थिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है.आज आपपर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.आज आपको अचानक आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.आज आप अपने निजी जीवन से जुड़े अहम फैसले भी लें सकेंगे.आज आपको कोई शुभ समाचार भी मिलेगा.
Vrishabh Rashifal 23 July 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 23 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज विशाखा नक्षत्र और शुभ योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा राशि परिवर्तन कर तुला से वृश्चिक में संचरण करेंगे. वहीं सूर्य आज मिथुन राशि में मौजूद हैं. आइए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन आर्थिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है. आज आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी. आज आपको अचानक आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आज आप अपने निजी जीवन से जुड़े अहम फैसले भी ले सकेंगे. आज आपको कोई शुभ समाचार भी मिलेगा.
व्यवसाय में होगा फायदा
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें धन का लाभ होगा. लंबे समय से आप जिस प्लानिंग पर काम कर रहे हैं, आज आप उसे मूर्त रूप भी दे सकते हैं. आज आप यात्रा पर जाएंगे तो इससे आपको फायदा भी होगा. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें तो आज आप ऑफिस में बिना किसी तनाव के काम करेंगे. यदि आप मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं तो आज आप अपने टारगेट को भी पूरा कर पाएंगे.
चांदी में निवेश से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वे सरकारी स्कीम नहीं बल्कि चांदी जैसी बहुमूल्य धातु में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको फायदा जरूर मिलेगा. आज आप भूलकर भी शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट न करें.
बिता सकेंगे क्वालिटी टाइम
वृषभ राशि के जातक आज अपने पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह पर क्वालिटी टाइम भी बिता सकते हैं. आज आप अपने पार्टनर को वक्त दें और उसकी बातों को समझने का पूरा प्रयास भी करें. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वे अपनी वाणी में मधुरता जरूर बनाए रखें. इससे आपके लाइफ पार्टनर से आपके रिश्ते बेहतर और मजबूत होंगे.
माथे पर लगाएं हल्दी का तिलक
आज आपका शुभ रंग केसरिया और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु को पीला पेड़ा जरूर अर्पित करें. आज आप किसी जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं तो माथे पर हल्दी का तिलक जरूर लगाएं.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…
और पढ़ें


