राजनीति में मिलेगी सफलता, वापस मिलेगा रुका धन…मेष राशि के आज अच्छे दिन

राजनीति में मिलेगी सफलता, वापस मिलेगा रुका धन…मेष राशि के आज अच्छे दिन

Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 23 July 2026 : मेष राशि के जातकों का दिन आज अच्छा गुजरेगा. आमदनी में वृद्धि होगी. रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा. प्रेम और रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा. आवेग में आकर कुछ भी कहने से बचें. मिर्जापुर के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपके साहस, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत करेंगे. बुध व्यापार में और सूर्य आपको संचार संबंधी कार्यों में सफलता दिलाएंगे. अविवाहित जातकों को किसी मित्र के जरिए अच्छा रिश्ता मिलने की संभावना है. रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी.

Aaj Ka Mesh Rashifal 23 July 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है. आमदनी में वृद्धि होगी. रुके हुए धन मिलेंगे. राजनीति से जुड़े हुए लोगों के लिए दिन बेहद खास है. नए अवसर मिल सकते हैं. प्रेम और रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा. हालांकि, आवेग में आकर कुछ भी कहने से बचें. आज ऋतु वर्षा है. मास आषाढ़ है. तिथि नवमी है. नक्षत्र विशाखा है. करण कौलव व तैतिल है. पक्ष शुक्ल है. योग शुभ है. आज सूर्योदय 5:37 बजे और सूर्यास्त 7:17 बजे होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12:00 बजे से लेकर 12:54 बजे तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 2:09 बजे से लेकर 3:52 बजे दोपहर तक रहेगा. राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें. आज दिशाशूल दक्षिण में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको साहस, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत करेंगे. चंद्रमा आपके 11वें भाव में गोचर करेंगे. 11वां भाव आय, लाभ, इच्छा पूर्ति, मित्र और नेटवर्क के भाव का है. इससे आर्थिक लाभ, नए संपर्क और रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं. गुरु का प्रभाव आपके भाग्य का साथ देगा, बुध व्यापार में और सूर्य आपको संचार संबंधी कार्यों में सफलता दिलाएंगे.

महसूस होगी हल्की थकान

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. शरीर में ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा. अधिक काम के कारण हल्की थकान हो सकती है. संतुलित भोजन लें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. प्रेम संबंधों में विश्वास और मधुरता बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. अविवाहित जातकों को किसी मित्र के माध्यम से अच्छा रिश्ता मिलने की संभावना है. रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी. परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है.

इन लोगों की आज चांदी

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज आपकी आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं. रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. व्यापार में नए ग्राहक और लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे. निवेश से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें. नौकरी और करियर में कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी. पदोन्नति, वेतन वृद्धि और नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं. व्यापार में बड़े ऑर्डर या नए अनुबंध मिलने के मौके मिल सकते हैं. राजनीति, प्रशासन, आईटी, बैंकिंग, शिक्षा, मीडिया और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन अत्यंत शुभ रहेगा.

भगवान विष्णु की करें पूजा

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि के लिए शुभ अंक 11 और भाग्यांक 2 होगा. शुभ रंग आसमानी होगा. शुभ दिशा उत्तर और पश्चिम होगी. एक छोटा सा उपाय जो आपके पूरे दिन को सकारात्मक बना देगा. आज भगवान विष्णु का पूजन करें. उन्हें पीले पुष्प अर्पित करें. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जप करें. गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को पीले फल, चने की दाल या हल्दी दान करें.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…

और पढ़ें

Source link

You May Have Missed