धनु राशि वालों की चमकी किस्मत! पैसों की तंगी होगी दूर, बिताएंगे क्वालिटी टाइम

धनु राशि वालों की चमकी किस्मत! पैसों की तंगी होगी दूर, बिताएंगे क्वालिटी टाइम

Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 23 july 2026: धनु राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन और लव लाइफ आज बेहतर रहेगा. आज आपको प्रेम संबंधों में अनुकूलता मिल सकती है. अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर तनाव में हैं, तो आज वह खत्म हो सकता है. अगर आप के बीच किसी तरह की दूरी है, तो आज वह भी मिटने वाली है. 

जमुई: धनु राशि के जीवन में बदलाव आएगा. आपके जीवन में चली आ रही आर्थिक परेशानियों का खात्मा होगा. 23 जुलाई 2026 के दिन आपको धन लाभ का मौका मिलेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को आर्थिक सलाह मिल सकती है. जिससे भविष्य में फायदा होगा. उन्होंने बताया कि आज धनु राशि के जातकों को कमाई का रास्ता मिलेगा. आप अगर कारोबारी हैं, तो आपकी आर्थिक आमदमी के रास्ते खुलेंगे. हालांकि आपको अपनी बचत पर काम करना चाहिए. इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज किसी भी तरह के फिजूल खर्ची से भी बचना चाहिए. खासकर उन्हें घूमने-फिरने या मनोरंजन इत्यादि पर पैसे खर्च नहीं करने चाहिए.

ग्रहों की स्थिति का पड़ेगा प्रभाव 
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन चंद्रमा तुला राशि में स्थित हैं, ऐसे में धनु राशि के जातकों की बुद्धिमत्ता आज प्रभावित होगी. आज आप काफी सोच-समझकर फैसला लेंगे. आज शाम चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं. जिस कारण चंद्रमा की स्थिति में थोड़ी गिरावट आएगी. इस कारण आज आप काफी भावनात्मक हो सकते हैं और आप आज के दिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें. भावना में बहकर लिया गया फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है. सूर्यदेव आज कर्क राशि में मौजूद है, जहां पहले से ही बृहस्पति हैं. ऐसे में आपका भविष्य आज सुरक्षित रहेगा. आज के दिन लंबे समय की बनाई गई योजनाएं आपके हित में हो सकती हैं. हालांकि बुध के उल्टी चाल के कारण अभी भी आपको अपने कागजी लिखा-पढ़ी या किसी तरह के वादा, निवेश इत्यादि में काफी सोचने-समझने की आवश्यकता है.

प्रेम में ऐसा रहने वाला है दिन 
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन और लव लाइफ आज बेहतर रहेगा. आज आपको प्रेम संबंधों में अनुकूलता मिल सकती है. अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर तनाव में हैं, तो आज वह खत्म हो सकता है. अगर आप के बीच किसी तरह की दूरी है, तो आज वह भी मिटने वाली है. आज आपकी मुलाकात अपने पार्टनर से हो सकती है. आज आप एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं. धनु राशि के जातकों को आज अपने सेहत को लेकर सचेत रहने की जरूरत है. खासकर आज आपको आराम करना चाहिए, और किसी भी तरह के भाग-दौड़ से बचना चाहिए. धनु राशि के जातक आज अपने पारिवारिक दायित्वों को पूरा कर पाने में सफल होंगे. आज आपको नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा. धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन का शुभ अंक 6 रहने वाला है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…

और पढ़ें

Source link

You May Have Missed