वृश्चिक: संयम से मिलेगी सिद्धि, रुकेंगे अनावश्यक खर्च! सूर्य देव देंगे लाभ
Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 23 july 2026 : सीतामढ़ी में 23 जुलाई 2026 को वृश्चिक राशि के जातकों के लिए संयम, संकल्प और सिद्धि का दिन है. ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार, धैर्य से काम लें, जल्दबाजी से बचें. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. जानें 23 जुलाई का वृश्चिक राशिफल.
सीतामढ़ी: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 23 जुलाई 2026 का दिन संयम, संकल्प और सिद्धि का विशेष संदेश लेकर आया है. आज के दिन परिस्थितियां आपकी इच्छानुसार न भी चलें, फिर भी आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है. कार्यक्षेत्र में आज किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए धैर्य रखना अत्यंत आवश्यक होगा. ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार जल्दबाज़ी में लिया गया कोई भी निर्णय नुकसान पहुँचा सकता है, इसलिए सही समय की प्रतीक्षा करना ही आपके लिए लाभप्रद सिद्ध होगा.
ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार, आज का दिन आपके आत्मविश्वास और आंतरिक क्षमता को परखने वाला है. यदि आप शांत मन और धैर्य से काम लेंगे, तो जटिल से जटिल और बिगड़े हुए कार्य भी आसानी से बन जाएंगे. शाम के समय किसी वरिष्ठ व्यक्ति या मित्र का मार्गदर्शन आपके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। मानसिक शांति बनाए रखें और संयम के साथ आगे बढ़ें.
कैसा रहेगा आर्थिक दिन
आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो आज आय की स्थिति सामान्य बनी रहेगी. हालांकि, अनावश्यक व्यय से बचना आपके भविष्य के लिए हितकारी सिद्ध होगा. पारिवारिक जीवन के मोर्चे पर आपकी वाणी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. आज आपके एक मधुर शब्द से घर का पुराना तनाव समाप्त हो सकता है और संबंधों में पुनः प्रगाढ़ता आ सकती है. ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे का कहना है कि आज आपका भाग्यांक 1 रहेगा तथा तांबे जैसा लाल-भूरा यानी ताम्रवर्ण आपके लिए शुभ रंग साबित होगा.
करें ये उपाय होगा लाभ
गुरुवार के दिन को और अधिक शुभ बनाने के लिए आज प्रातःकाल भगवान सूर्य को लाल चंदन मिश्रित जल अर्पित करें. इसके साथ ही आदित्य हृदय स्तोत्र का कम से कम एक अंश श्रद्धापूर्वक पढ़ें. ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार यह उपाय आपके यश, आत्मबल, निर्णय शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा में अप्रत्याशित वृद्धि करेगा. अंत में यह ध्यान रखें कि जिसका मन स्थिर और संकल्प दृढ़ होता है, विजय अंततः उसी के चरण चूमती है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…
और पढ़ें


