आषाढ़ पूर्णिमा पर इन 5 राशिवालों के धन-संपत्ति में होगी वृद्धि! करें इन चीजों का दान
Last Updated:
Ashadha Purnima 2026 Lucky Zodiac Signs: आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा भी कहते हैं. इस साल आषाढ़ पूर्णिमा 29 जुलाई को है. यह दिन 5 राशिवालों के लिए शुभ है. इन लोगों को निवेश के नए मौके मिलेंगे, धन और संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं. आषाढ़ पूर्णिमा पर आप कुछ वस्तुओं का दान करके लाभ पा सकते हैं.
आषाढ़ पूर्णिमा की भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं? (Photo: AI)
Ashadha Purnima 2026 Lucky Zodiac Signs: आषाढ़ पूर्णिमा 29 जुलाई दिन बुधवार को है. आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा भी कहते हैं क्योंकि इस दिन वेद व्यास जी का जन्म हुआ था. पंचांग के अनुसार, इस बार आषाढ़ पूर्णिमा की तिथि 28 जुलाई को 6:18 पीएम से शुरू होगी और 29 जुलाई को रात 8:05 बजे तक रहेगी. आषाढ़ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा मकर राशि में रहेगा. इस दिन प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं. लक्ष्मी कृपा से आपके धन और संपत्ति में वृद्धि होगी. यह दिन 5 राशिवालों के लिए शुभ है. इन लोगों को अचानक धन लाभ होगा, प्रॉपर्टी में निवेश के मौके मिलेंगे और ये करियर में उन्नति कर सकते हैं. आषाढ़ पूर्णिमा पर आप कुछ विशेष चीजों का दान करके और लाभ पा सकते हैं.
आषाढ़ पूर्णिमा की भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं?
मिथुन: आषाढ़ पूर्णिमा का दिन मिथुन राशिवालों के लिए शुभ रहेगा. इस दिन आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा और बातचीत से आप बॉस को प्रभावित कर सकते हैं. कोई नया काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन रहेगा. माता लक्ष्मी की कृपा से आपके लिए अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. इस दिन आप बिजनेस यात्रा कर सकते हैं, जो आपके लिए फलदायी रहेगी. दोस्तों के साथ मौजमस्ती करेंगे.
सिंह: आषाढ़ पूर्णिमा का दिन सिंह राशिवालों के लिए भी अच्छा रहेगा. आपका मनोबल मजबूत होगा और बिगड़े हुए काम बनेंगे. बिजनेस में पार्टनरशिप से आपको धन लाभ होगा, वहीं आपकी वित्तीय स्थिति पहले से अधिक बेहतर होने की उम्मीद है. लव लाइफ के लिए समय ठीक है. आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है.
तुला: आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर तुला वालों का दिन शुभ फलदायी रहेगा. आपके पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी की संभावना है. इस दिन आप प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं या शेयर बाजार में पैसा लगा सकते हैं. यह आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है. आमदनी के नए स्रोत बनाने में सफल हो सकते हैं. इस दिन आप लाइफ पार्टनर के साथ यात्रा पर जा सकते हैं. यह आपके रिश्ते को मधुर और मजबूत करेगा.
मीन: आषाढ़ पूर्णिमा का दिन मीन वालों के लिए अनुकूल रहेगा. बिजेनस की योजनाएं या धन कमाने का प्लान सही दिशा में आगे बढ़ेगा. इससे आपको धन लाभ की उम्मीद है. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम का पुरस्कार मिलेगा. मेहनत से सफलता प्राप्त करेंगे. शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े लोग मेहनत करें, समय अनुकूल है, लाभ होगा. आपके विरोधी परास्त होंगे.
आषाढ़ पूर्णिमा का दान
आषाढ़ पूर्णिमा के दिन सुबह में स्नान करके दैनिक पूजा पाठ कर लें. उसके बाद अपनी क्षमता के अनुसार दान करें. आषाढ़ पूर्णिमा के दिन चावल, शक्कर, दूध, सफेद वस्त्र, चांदी, मोती आदि का दान करें. इससे आपके सुख और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होगी.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें


