साप्ताहिक राशिफल: मेष और वृषभ राशि वाले इस सप्ताह स्वास्थ्य और सामान का ध्यान रखें, मिथुन
Last Updated:
Weekly Horoscope 20 to 26 July 2026: जुलाई का यह सप्ताह मेष और वृषभ राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला तो मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है. मेष राशि वालों को इस सप्ताह कार्यस्थल पर उन लोगों से बहुत सावधान रहने की आवश्यकता होगी, जो अक्सर आपके काम में बाधा डालने की कोशिश करते हैं. वृषभ राशि वालों को संतान से जुड़ी चिंताएं परेशानी का बड़ा कारण बनेंगी और प्रतिस्पर्धियों से जमकर मुकाबला करना पड़ सकता है. मिथुन राशि वालों के सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे और जीवन के हर क्षेत्र में आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा. विस्तार से पढ़ें मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों का 20 से 26 जुलाई 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
मेष साप्ताहिक राशिफल Mesh Saptahik Rashifal 20 to 26 July 2026
मेष राशि वालों को जुलाई के इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य और रिश्तों का बहुत ध्यान रखना होगा. सप्ताह की शुरुआत में किसी खास व्यक्ति से विवाद होने से आप चिंतित रहेंगे. रिश्तेदारों से भी बहस हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर लापरवाही से बचना चाहिए और अपने वरिष्ठों के साथ तालमेल बिठाकर काम करना चाहिए. साथ ही, मेष राशि के जातकों को कार्यस्थल पर उन लोगों से बहुत सावधान रहने की आवश्यकता होगी, जो अक्सर आपके काम में बाधा डालने की कोशिश करते हैं. आपको अपने करियर और व्यवसाय के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा के दौरान अपने स्वास्थ्य और सामान दोनों का ध्यान रखें. सप्ताह के मध्य में आप अपने बच्चों को लेकर चिंतित रहेंगे. इस दौरान आपका ध्यान अपने लक्ष्य से हटकर अनावश्यक चीजों पर केंद्रित रहेगा. अप्रत्याशित खर्च भी आपको परेशान करेंगे. हालांकि, सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कुछ सकारात्मक परिणाम मिलने लगेंगे, जिसके बाद आप पाएंगे कि आपके जीवन की गाड़ी धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है. व्यवसाय के दृष्टिकोण से सप्ताह का उत्तरार्ध पहले भाग की तुलना में अधिक शुभ रहने वाला है. साझेदारी में व्यापार करने वालों के लिए यह समय सौभाग्य लेकर आने वाला है.
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 7
वृषभ साप्ताहिक राशिफल Vrishabh Saptahik Rashifal 20 to 26 July 2026
जुलाई के इस सप्ताह वृषभ राशि वालों के जीवन में कुछ उथल-पुथल रह सकती है. सप्ताह की शुरुआत में आपको छोटे-मोटे कामों को पूरा करने के लिए भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है. इस दौरान घर में रिश्तेदारों और कार्यस्थल पर वरिष्ठों से सहयोग ना मिलने के कारण आप थोड़े परेशान रहेंगे. संतान से जुड़ी चिंताएं भी आपकी परेशानी का बड़ा कारण बनेंगी. अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो उसे पाने के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा. सप्ताह के मध्य में अचानक कुछ बड़े खर्चों के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है. किसी बड़ी आवश्यकता को पूरा करने के लिए आपको कर्ज लेना पड़ सकता है. कारोबारियों को बाजार में फंसा पैसा निकालने में दिक्कत हो सकती है. इस सप्ताह आपको बाजार में अपनी साख बनाए रखने के लिए अपने प्रतिस्पर्धियों से जमकर मुकाबला करना पड़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. इस दौरान आप पर अतिरिक्त कार्यभार आ सकता है या आपकी जिम्मेदारियों में आमूलचूल परिवर्तन हो सकता है. अगर अचानक आपका तबादला किसी अनचाही जगह पर हो जाए तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 15
मिथुन साप्ताहिक राशिफल Mithun Saptahik Rashifal 20 to 26 July 2026
मिथुन राशि वालों के लिए जुलाई का यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है. आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे और जीवन के हर क्षेत्र में आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा. अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो सप्ताह की शुरुआत ही व्यापार से जुड़ा कोई बड़ा सौदा कर सकते हैं. इस सप्ताह व्यापार के सिलसिले में लंबी या छोटी यात्राएं होंगी. विदेश यात्रा भी संभव है. खास बात यह है कि ये सभी यात्राएं सुखद और लाभकारी साबित होंगी. इस दौरान अगर आप समय और ऊर्जा का सही उपयोग करेंगे तो उम्मीद से अधिक लाभ और सफलता प्राप्त कर सकते हैं. वैसे तो यह पूरा सप्ताह आपके लिए शुभ है लेकिन किसी भी योजना में पैसा लगाते समय किसी शुभचिंतक की सलाह लेना उचित रहेगा. अगर आप समाज सेवा या राजनीति से जुड़े हैं तो लोगों के बीच आपका प्रभाव बढ़ेगा. आपको कोई महत्वपूर्ण पद या जिम्मेदारी मिल सकती है. सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़ी कोई बड़ी समस्या हल होने से आप राहत की सांस लेंगे. इस दौरान भूमि और भवन खरीदने-बेचने की इच्छा पूरी हो सकती है. खास बात यह है कि इससे आपको काफी लाभ भी मिलेगा.
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 5
About the Author

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें


