मेष राशि वालों के प्रेम संबंधों में बढ़ेगी मधुरता, करियर और बिजनेस में तरक्की के योग
Last Updated:
Mesh Rashifal Today 17 July: मेष राशि के स्वामी आपके आत्मविश्वास, साहस और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाएंगे. चंद्रमा पंचम भाव में बुद्धि, संतान, शिक्षा, प्रेम और रचनात्मक कार्यों में गोचर करेंगे, जिससे आपकी निर्णय क्षमता मजबूत तथा तेज रहेगी. नए विचारों से लाभ मिलने की संभावना है और आपके आत्मबल को मजबूत करेंगे. जबकि, गुरु का शुभ प्रभाव भाग्य और ज्ञान का साथ देगा.
Mesh Rashifal Today 17 July: मेष राशि के जातकों का दिन बेहतरीन रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. फंसे हुए पैसे वापस मिलने के योग हैं. शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है. प्यारे रिश्तों में रोमांस बढ़ेगा, मधुरता आएगी और दूरियां खत्म होंगी. आज ऋतु वर्षा है, मास आषाढ़ है और तिथि तृतीया है, जो सुबह 6:30 तक रहेगी, उसके उपरांत चतुर्थी लग जाएगी. नक्षत्र मघा है, करण गर और वणिज है, पक्ष शुक्ल है और योग व्यातिपात है. आज सूर्योदय 5:33 पर और सूर्यास्त सायंकाल 7:20 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:49 से लेकर 12:54 तक होगा. अभिजीत मुहूर्त में किया गया कोई भी शुभ कार्य चिरकाल तक अच्छा लाभ प्रदान करता है. अशुभ समय राहुकाल सुबह 10:43 से लेकर 12:27 तक रहेगा. राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य न करें, नुकसान होगा. आज दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा.
विंध्यधाम के विद्वान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के स्वामी आपके आत्मविश्वास, साहस और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाएंगे. चंद्रमा पंचम भाव में बुद्धि, संतान, शिक्षा, प्रेम और रचनात्मक कार्यों में गोचर करेंगे, जिससे आपकी निर्णय क्षमता मजबूत तथा तेज रहेगी. नए विचारों से लाभ मिलने की संभावना है और ये आपके आत्मबल को मजबूत करेंगे. जबकि, गुरु का शुभ प्रभाव भाग्य और ज्ञान का साथ देगा.
नई ऊर्जा का होगा संचार
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. शरीर में नई ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा. अधिक काम के कारण आंखों में और सिर में हल्का तनाव महसूस हो सकता है. समय पर भोजन करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. योग और ध्यान करें, इससे ऊर्जा बनी रहेगी और संतुलन बना रहेगा.
रिश्तों में बढ़ेगा रोमांच
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि प्रेम संबंधों में मधुरता और रोमांच बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ यादगार समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा. अविवाहित जातकों के लिए नए प्रेम प्रस्ताव या विवाह संबंधी शुभ समाचार मिल सकते हैं. रिश्तों में विश्वास और अपनापन बढ़ेगा. परिवार में खुशी और उत्साह का वातावरण रहेगा. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा. परिवार के साथ धार्मिक या मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम की योजना बन सकती है.
शेयर मार्केट में न करें निवेश
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. व्यापार में नए अवसर और अतिरिक्त आय के स्रोत मिल सकते हैं. शेयर बाजार या जोखिम वाले निवेश में सोच-समझकर निर्णय लें. नौकरी और करियर के कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी. नई जिम्मेदारियां या पदोन्नति मिलने के संकेत मिल सकते हैं. विद्यार्थी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन अत्यंत अनुकूल रहेगा. राजनीति, शिक्षा, कला, लेखन तथा आईटी और प्रबंधन से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है.
भगवान गणेश को अर्पित करें दूब
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के लिए शुभ अंक 5 और भाग्यांक 1 होगा. आज के लिए शुभ रंग पीला तथा शुभ दिशा पूर्व होगी. एक छोटा उपाय, जिससे आपका पूरा दिन शुभ होने वाला है भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक अर्पित करें तथा ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें. किसी विद्यार्थी को पुस्तक, पेन या पीले फल का दान करने से आपका पूरा दिन शुभ रहेगा.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें


