3 शुभ संयोग में रथ यात्रा आज, बलभद्र-सुभद्रा संग मौसी के घर जाएंगे भगवान, हर ओर जय जगन्नाथ
3 शुभ संयोग में रथ यात्रा आज, बलभद्र-सुभद्रा संग मौसी के घर जाएंगे भगवान
Last Updated:
Jagannath Rath Yatra 2026 Live: जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ आज 3 शुभ संयोग में हो रहा है. पुरी समेत पूरे देश में रथ यात्रा को लेकर उत्सव का माहौल है. आज अभिजीत मुहूर्त में महाप्रभु जगन्नाथ जी भाई बलभद्र और लाड…और पढ़ें
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 लाइव अपडेट्स. (Photo: PTI)
Jagannath Rath Yatra 2026 Live: पुरी समेत देशभर में आज जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर उत्सव का माहौल है. भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी में स्थित श्रीमंदिर में सुबह से ही विशेष तैयारी है. हर कोई महाप्रभु के दर्शन के लिए उत्सुक है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकलती है, जिसमें हर कोई शामिल होना चाहता है. इस रथ यात्रा में 3 पग चलकर मोक्ष की प्राप्ति होती है. जगन्नाथ जी की कृपा से पाप, कष्ट, रोग, दुख सब मिट जाते हैं.
3 शुभ संयोग में रथ यात्रा
आज रथ यात्रा के शुभारंभ पर रवि योग, सिद्धि योग और भगवान विष्णु के प्रिय दिन गुरुवार का शुभ संयोग बना है. पंचांग के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि 15 जुलाई को 11:50 ए एम से शुरू हुई थी, जो आज सुबह 08:52 ए एम तक है. लेकिन सूर्योदय की तिथि पूरे दिन तक मान्य होती है. आज 3 शुभ संयोग में भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र जी और लाडली बहन सुभद्रा जी के साथ तीन रथों पर सवार होकर मौसी के घर गुंडिचा मंदिर जाएंगे. गुंडिचा मंदिर जगन्नाथ जी के श्री मंदिर से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.
गुंडिचा मंदिर तक होती है रथ यात्रा
आज 16 जुलाई से शुरू होने वाली विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा गुंडिचा मंदिर तक जाती है, वहां पर तीनों भाई और बहन विश्राम करते हैं. फिर वहां से उल्टी यात्रा प्रारंभ होती है, जिसे बहुदा यात्रा कहा जाता है. ये तीनों रथ वापस श्री मंदिर आते हैं. वहां पर अनुष्ठान और रस्म निभाते हैं और फिर नीलाद्री बीजे से इस रथ यात्रा का समापन होता है. इस बार 27 जुलाई सोमवार को नीलाद्री बीजे है, उस दिन रथ यात्रा का समापन होगा.
आज रथ यात्रा के पहले दिन पुरी, दिल्ली, अहमदाबाद समेत देशभर में हर्षोल्लास का माहौल है. रथ यात्रा से जुड़े पल पल के अपडेट्स के लिए जुड़े रहें News18 Hindi के साथ.


