मीन राशि वालों पर आज शनिदेव की कृपा, बनेगा हर काम; करें ये उपाय
Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal 14 July 2026: मीन राशि वालों को आज (मंगलवार) ऑफिस स्टाफ से सहयोग मिलेगा. जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और बार-बार असफल हो रहे हैं, तो वे गणेश जी की नियमित पूजा कर उन्हें दूर्वा अर्पित करें.
सागर. 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को आषाढ़ माह का मंगल है, जिसको सालभर के सबसे बड़े मंगलवार के तौर पर जाना जाता है. इस दिन हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना की जाती है और बजरंगबली सभी के दुखों को दूर करते हैं. आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए हनुमान जी की कृपा से सर्वोत्तम रहने वाला है. व्यापार से लेकर हर तरह के कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे. सागर के ज्योतिषाचार्य पंडित अभिदीप तिवारी लोकल 18 को बताते हैं कि मीन राशि पर आज शनि महाराज का सर्वोत्तम प्रभाव पड़ रहा है. शनिदेव की कृपा से आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलने की अधिक संभावना रहेगी. आज आपका शुभ अंक 3 है. शुभ रंग हल्का नारंगी है.
व्यापार राशिफल
मीन राशि के जो जातक व्यापार या अन्य किसी कार्यक्षेत्र से जुड़े हैं, तो उनके लिए आज का दिन सर्वोत्तम रहने वाला है. किसी नए कार्य की शुरुआत होने के योग बन रहे हैं. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद के सुलझने का योग है. निर्णय आपके पक्ष में हो सकता है.
शिक्षा और करियर राशिफल
करियर की दृष्टि से देखें तो आज का दिन आपके लिए शुभ है. आपको अपने ऑफिस स्टाफ के अधिकारी और कर्मचारियों के सहयोग की प्राप्ति होगी. जो युवा सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं और बार-बार असफल हो रहे हैं, तो वे भगवान गणेश की नियमित पूजा कर उन्हें दूर्वा अर्पित करें. इससे आपका पढ़ाई में मन लगेगा और सफलता भी जल्द मिलेगी.
लव लाइफ राशिफल
अगर आप परिजनों से सहयोग चाहते हैं और चाहते हैं कि किसी भी तरह की कोई अनबन न हो, तो इसके लिए एकाग्रता बनाए रखें. प्रेम संबंध भी मधुर रहेंगे. बस इस बात का ध्यान रखना है कि अगर किसी से कोई बहस हो रही है, छोटी-मोटी नोकझोंक हो रही है, तो उसमें स्पष्टता बनाए रखें ताकि वह बड़ा रूप न ले. इन चीजों को अपनाते हैं, तो परिवार में मधुरता बनी रहेगी.
स्वास्थ्य राशिफल
मीन राशि के जातकों के स्वास्थ्य को लेकर बात करें, तो आज का दिन सामान्य दिनों की तरह ही रहेगा. कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा लेकिन अगर मीन राशि के जातक किसी बीमारी से परेशान चल रहे हैं, किसी तरह की बेचैनी हो रही है, तो उनको शाम के समय अपने पूजा घर में शुद्ध घी का दीपक बनाकर जरूर जलाना चाहिए. घी का दीपक जलाने के बाद ही वह भगवान की सायंकालीन आरती करें और फिर उनसे प्रार्थना करें, तो यह बेहतर रहेगा.
आज के लिए उपाय
मीन राशि के जातक आज कोई भी शुभ कार्य करने से पहले हरा चारा गाय को खिलाएं. यह उपाय आपको सर्वोत्तम फल देने वाला साबित होगा.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


