नुमान जी की कृपा से खुलेगी तरक्की की राह, जानें आज का पूरा मकर राशिफल

नुमान जी की कृपा से खुलेगी तरक्की की राह, जानें आज का पूरा मकर राशिफल

Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 14 July 2026: मकर राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन कई शुभ संकेत लेकर आया है. आज आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और नई योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जबकि कारोबारियों को लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और प्रेम संबंध पहले से बेहतर होंगे. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, हनुमान जी की पूजा, हनुमान चालीसा का पाठ और “ॐ हं हनुमते नमः” मंत्र का 108 बार जाप करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी और जीवन की बाधाएं दूर होंगी.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए 14 जुलाई यानी आज का दिन कई मामलों में सकारात्मक संकेत लेकर आया है. आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, जिससे लंबे समय से रुके हुए कार्यों को नई गति मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और अनुभव का लाभ मिलने के योग हैं. यदि किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसे आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल रहेगा. आर्थिक मामलों में भी स्थिति पहले से बेहतर रहने की संभावना है और सोच-समझकर लिया गया फैसला भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है.

ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनूसार, भूमि, मकान या संपत्ति से जुड़े मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं. यदि किसी जमीन, प्लॉट या पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद लंबे समय से चल रहा है, तो आज किसी अनुभवी व्यक्ति, वरिष्ठ सदस्य या मध्यस्थ की मदद से समाधान की दिशा में सकारात्मक प्रगति हो सकती है. परिवार का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में भी मधुरता बनी रहेगी. हालांकि किसी भी कानूनी या आर्थिक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें.

स्वास्थ्य में रखें संतुलन, दिनचर्या पर दें ध्यान

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिला-जुला रहेगा. कुछ मामलों में राहत मिलेगी तो कुछ छोटी-मोटी परेशानियां बनी रह सकती हैं. खान-पान में लापरवाही न करें और तला-भुना भोजन खाने से बचें. नियमित योग, मेडिटेशन और मॉर्निंग वॉक आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक सिद्ध होंगे. मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें.

व्यापार और आर्थिक मामलों में मिलेगा लाभ

व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. नई योजनाओं पर काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है और आर्थिक लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों को भी अपने कार्यों में सफलता मिलेगी तथा वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने से आत्मविश्वास और बढ़ेगा.

प्रेम संबंधों में बनी रहेगी मधुरता

प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और प्रेमी-प्रेमिका के बीच विश्वास मजबूत होगा. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और एकाग्रता के साथ किया गया अध्ययन भविष्य में अच्छे परिणाम देगा. परिवार का सहयोग भी हर कदम पर आपके साथ रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.

मकर राशि के जतक करें ये उपाय

मकर राशि के जातक मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की श्रद्धापूर्वक आराधना करें. किसी हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और “ॐ हं हनुमते नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे साहस, आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी तथा जीवन की बाधाएं दूर होकर सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed