तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, करियर में मिल सकता है बड़ा सम्मान और लाभ

तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, करियर में मिल सकता है बड़ा सम्मान और लाभ

Last Updated:

Aaj ka Tula Rashifal 14 July 2026: तुला राशि के जातकों के लिए 14 जुलाई यानी आज का दिन करियर, पद-प्रतिष्ठा और उपलब्धियों के लिहाज से बेहद शुभ रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य हिमांशु दाधीच के अनुसार, चंद्रमा के दशम भाव में होने से नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों की सराहना, नई जिम्मेदारियां और प्रमोशन के संकेत मिल सकते हैं. व्यापारियों के लिए भी नए अवसर और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. अटके हुए सरकारी या कानूनी कार्य आगे बढ़ सकते हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा और पिता का मार्गदर्शन आत्मविश्वास बढ़ाएगा. हनुमान जी की पूजा शुभ फल देने वाली मानी गई है

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि के जातकों के लिए 14 जुलाई यानी आज का दिन कर्म, प्रतिष्ठा और उपलब्धियों के लिहाज से बेहद शुभ रहने वाला है. चंद्रमा आज आपके दशम भाव यानी कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. ज्योतिष में दशम भाव को कर्म, करियर, पद, सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा का भाव माना जाता है. ऐसे में आज आपका पूरा ध्यान अपने लक्ष्य और कार्यक्षेत्र पर रहेगा.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. ऑफिस में आपके काम, मेहनत और जिम्मेदारी निभाने के तरीके की सराहना होगी. वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से प्रभावित रहेंगे और नई जिम्मेदारियां सौंप सकते हैं. यदि आप किसी प्रमोशन, वेतन वृद्धि या महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपको सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा, जिससे कठिन कार्य आसानी से पूरे होंगे.

अटके हुए कार्य पूरे होंगे

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहेगा. यदि आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने या विस्तार करना चाहते हैं या किसी नई योजना पर काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है. नए ग्राहकों से संपर्क बढ़ेगा और पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है. सरकारी, प्रशासनिक या कानूनी मामलों में अटके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं और सफलता मिलने के योग बन रहे हैं.

पिता का आशीर्वाद बढ़ाएगा आपका आत्मविश्वास 

आज आप काम में  व्यस्त रहने के बावजूद अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच शानदार संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. विशेष रूप से पिता का सहयोग और आशीर्वाद आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा तथा किसी महत्वपूर्ण निर्णय में उनका मार्गदर्शन लाभदायक साबित होगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा. ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा, जिससे आप पूरे दिन सक्रिय रहेंगे. नियमित दिनचर्या और संतुलित भोजन का पालन करना आपके लिए लाभकारी रहेगा.

तुला राशि के जतक करें ये उपाय

आज मंगलवार का शुभ दिन है जो भगवान हनुमान को समर्पित है इसलिए तुला राशि के जातक आज हनुमान जी के मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ करें. यदि संभव हो तो सिंदूर और लाल फूल भी अर्पित करें। मान्यता है कि इस उपाय से बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त होती है, सभी बाधाएं दूर होती हैं और आत्मबल बढ़ता है.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed